logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब CM के OSD के घर रेड करने गई CBI टीम पर बरसाए गए थे फूल, SHO सस्पेंड

पंजाब के संगरूस में सीएम के OSD के घर रेड करने पहुंची CBI टीम का स्वागत कुछ लोगों ने ढोल के साथ किया और फूलों की बारिश की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और SHO को सस्पेंड कर दिया है।

People Showered Flower on CBI Team

CBI टीम पर बरसाए फूल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुमन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में CBI ने उनके घर पर रेड की। इस कार्रवाई के दौरान संगरूर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। घुमन के पैतृक गांव घराचों में जब CBI की टीम उनके घर पर छापेमारी करने पहुंची तो कुछ लोगों ने  CBI टीम का स्वागत ढोल के साथ किया। इसके साथ ही जांच एजेंसी की गाड़ियों पर फूल बरसाए और मिठाइयां बांटीं। इस घटना के बाद संगरूर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जबकि ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोप में घराचों के SHO यशपाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। 

 

CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुमन और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए FIR दर्ज की है। इसके बाद मंगलवार को एजेंसी ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में आठ ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस भी शामिल था। इसके अलावा संगरूर के घराचों, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में भी आरोपियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई। CBI ने कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: पति HIV पॉजिटिव निकला तो पत्नी ने दर्ज कराई FIR, ससुर पर भी लगाए गंभीर आरोप

क्या है पूरा मामला?

CBI के मुताबिक, यह मामला सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, विभागीय कार्रवाई, नीतियां बनाने, टेंडर, लाइसेंस, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव और दूसरी सरकारी मंजूरियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की जांच से जुड़ा है। एजेंसी का आरोप है कि सरकारी कामकाज को प्रभावित करने और अधिकारियों की पोस्टिंग आदि में कथित तौर पर पैसों का लेनदेन किया गया। CBI यह भी जांच कर रही है कि क्या सरकारी आदेश और नीतियों के ड्राफ्ट आधिकारिक तौर पर जारी होने से पहले निजी लोगों तक पहुंचाए गए थे। 

CBI का एक्शन

इसी मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 5 अक्टूबर को CBI को जांच करने का निर्देश दिया था। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पंजाब पुलिस को भेजी गई जानकारी के बाद सामने आया था। हाई कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इसी बीच CBI ने FIR दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी। एजेंसी ने घुमन समेत सभी छह आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझ पर 100 FIR हो', बोलकर विपक्षी सांसदों के साथ जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी

फूलों की बारिश से स्वागत

संगरूर के घराचों में हुई कार्रवाई के दौरान फूल बरसाने की घटना ने मामले को और चर्चा में ला दिया। विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो पोस्ट किए और लिखा की इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए इस तरीके के कई पोस्ट किए गए। इसके बाद इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई की है। CBI की गाड़ी पर फूल बरसाने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के संगरूर दौरे को देखते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। वहीं, SHO यशपाल शर्मा को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें