logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति HIV पॉजिटिव निकला तो पत्नी ने दर्ज कराई FIR, ससुर पर भी लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शादी के कुछ महीने बाद पति HIV पॉजिटिव निकला तो पत्नी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। इसके साथ ही ससुराल वालों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

Representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक 25 साल की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है। महिला का आरोप है कि शादी से पहले उसके पति के HIV पॉजिटिव होने की जानकारी उससे और उसके परिवार से छिपाई गई। शादी के कुछ महीने बाद जब पति की तबीयत खराब रहने लगी और इलाज के दौरान HIV संक्रमण की जानकारी सामने आई, तो परिवार में विवाद शुरू हो गया। महिला ने इसके बाद ससुराल वालों पर मारपीट, दहेज के लिए दबाव बनाने और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। 

 

पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी 2024 में मऊ के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई थी और युवक के परिवार और कुंडली के बारे में भी जानकारी ली गई थी। महिला की शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ महीने बाद पति की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान पता चला कि युवक को  HIV संक्रमण है। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि पति शादी से पहले से ही HIV संक्रमण का इलाज करा रहा था।

 

यह भी पढ़ें: दोस्त के साथ दुकान में बैठी थी महिला, पति ने दोनों को गोली मार दी

ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद जब उसने इस शादी को आगे जारी रखने पर आपत्ति जताई, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। उसके मुताबिक, उस पर सच्चाई अपने मायके वालों को नहीं बताने का दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता से पांच लाख रुपये दहेज की मांग की गई और दो लाख रुपये दिए जाने के बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया। शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

ससुर पर भी लगाए आरोप

यह मामला तब और ज्यादा गंभीर हो गया जब महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का भी आरोप लगा दिया। इसके अलावा महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। महिला के मुताबिक, उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इसके बाद वह अपने मायके वाराणसी लौट आई। महिला का कहना है कि उसने 10 सितंबर को मंडुवाडीह पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं होने पर उसने सीनियर अधिकारियों से संपर्क किया। 

 

यह भी पढ़ें: 'अपने फैसले पर भरोसा नहीं रहता', जिमखाना केस की सुनवाई से अलग हुए प्रतीक जालान

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अनुसार, महिला की शिकायत पर पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR में महिला के साथ मारपीट, पति या रिश्तेदारों की ओर से क्रूरता, धमकी, धोखाधड़ी और जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले संक्रमण को फैलाने से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें