logo

ट्रेंडिंग:

जहां '0' है कांग्रेस पंजाब में उसी मालवा से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे राहुल गांधी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधई 28 फरवरी से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। वह मालवा बैल्ट में एक रैली को संबोधित करेंगे।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे और इन चुनावों की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने तो राज्य में रैलियां करनी भी शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी भी अपनी रणनीति बना रही है और केंद्र के कई नेता लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 2027 विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करने वाले हैं। 

 

राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब में रैली करने वाले हैं और उन्होंने अपनी इस रैली के लिए मालवा इलाके को चुना है। इस इलाके में कुल 65 विधानसभा सीटें हैं और 2017 में कांग्रेस ने इन 65 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस इलाके में शानदार प्रदर्शन की बदौलत कांग्रेस 2017 में पंजाब में सरकार बनाने में सफल रही थी लेकिन 2022 में पार्टी को इस इलाके में बुरी तरह हार मिली। पार्टी एक सीट पर सिमट गई थी और बाद में हुए उपचुनाव में वह एक सीट भी पार्टी के हाथ से चली गई। 

 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना और बिहार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाएंगे औवैसी?

बरनाला में होगी रैली

राहुल गांधी 28 फरवरी को मालवा बैल्ट में आने वाले बरनाला जिले में रैली करने आ रहे हैं। पार्टी इस रैली में करीब एक लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। राजपुरा से विधायक हरदयाल सिंह को इस रैली का इंचार्ज बनाया गया है। 

2022 में AAP ने दिया था झटका

पंजाब में मालवा बैल्ट का राजनीतिक महत्तव बहुत ज्यादा है। इस इलाके को 2022 से पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन 2022 में आम आदमी पार्टी ने इस इलाके में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। कांग्रेस ने 2017 में जब राज्य में 77 सीटों के साथ सरकार बनाई थी तो 40 सीटें मालवा के अलग-अलग जिलों में थीं। मालवा बेल्ट में बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फआजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मानसा, मोगा, मोहाली, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, रूपनगर, संगरूर और मलेरकोटला जिले शामिल हैं। 

 

2022 में आम आदमी पार्टी ने मालवा बैल्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। कांग्रेस इस इलाके में एकमात्र सीट गिद्दड़बाहा ही जीत पाई थी। इस सीट से दिग्गज कांग्रेस नेता और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िग ने चुनाव जीता था। 2024 में वह लोकसभा सदस्य चुने गए और इसके बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर भी कांग्रेस हार गई थी। इस सीट से राजा वड़िग की पत्नी चुनाव हार गई थीं। इसके बाद से कांग्रेस इस इलाके में पूरी तरह साफ हो गई है। 

मजदूरों और किसानों पर फोकस 

कांग्रेस मालवा बैल्ट में अब अपनी राजनीतिक ताकत को बढ़ाना चाहती है। इसलिए राहुल गांधी अब इसी इलाके से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इस रैली में राहुल गांधी किसानों और मजदूरों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।  मनरेगा को लेकर कांग्रेस की राज्य इकाई पहले ही कई रैलियां कर चुकी है और अब राहुल गांधी भई मनरेगा के संशोधन बिल को लेकर बीजेपी पर हमला बोलेंगे और मजदूरों को अपनी ओर करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर भी केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी लगातार कह रहे हैं कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील किसानों के लिए हानिकारक है। 

 

यह भी पढ़ें: बेटा कांग्रेसी, बेटी की BJP में एंट्री, केरल के करुणाकरन परिवार की कहानी

इन मुद्दों को भी उठाएंगे

केद्र सरकार को घेरने के साथ ही राहुल गांधी आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार पर भी हमला बोलेंगे। राहुल गांधी इस रैली में पंजाब में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा सकते हैं। इसके साथ ही पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर भी आक्रामक रुख नजर आ सकता है। पंजाब में बढ़ रहा गैंगस्टरवाद समेत राज्य में युवाओं के मु्द्दों पर राहुल गांधी सीएम भगवंत मान को घेर सकते हैं। 

 

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी की इस रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पंजाब के लोग पंजाब में फिर से कांग्रेस का राज चाहते हैं। राजा वड़िंग ने कहा, 'इस रैली के साथ ही पंजाब में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। '

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap