तीन साल पहले राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में खेत में धान लगाया था और ट्रैक्टर भी चलाया था। उस वक्त इसका वीडियो वायरल हुआ था। अब राहुल गांधी उसी किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए, जिसके खेत में उन्होंने यह काम किया था। इसकी तस्वीरें कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई हैं। उस बेटी के परिवार ने राहुल गांधी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया है और चर्चा हो रही है कि राहुल गांधी ने अपना वादा पूरा किया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 10 मार्च की सुबह सोनीपत पहुंचे और गोहाना के मदीना गांव में किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में शामिल हुए। उन्होंने परिवार के साथ करीब 20 मिनट बिताए और नए शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद दिया। इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। शादी में शामिल होने के बाद किसान की बेटी ने उन्हें अपने हाथों से उन्हें खाना भी खिलाया।
यह भी पढ़ें: 'एक सेकेंड में कम्युनिटी खत्म...', ममता बनर्जी के वायरल बयान पर भड़की BJP
जिला के एक कांग्रेस नेता ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'जब लोगों ने देखा कि राहुल गांधी आम किसान की बेटी की शादी में पहुंचे हैं, तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें स्वागत करने के लिए खास तैयारियां की गई थीं। गांधी के आने की खबर सुनकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी वहां पहुंचे।'
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की विस्तारवादी रणनीति, असम में क्यों लड़ने जा रहे हैं चुनाव?
राहुल गांधी ने शादी में क्या दिया?
आपको बता दें कि राहुल गांधी की किसान संजय मलिक से पहली मुलाकात 2023 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने शादी से एक दिन पहले 55 इंच का LED TV गिफ्ट में भेजा था। मंगलवार को जब वह गांव पहुंचे तो उन्होंने तनु को एक लिफाफे में शगुन भी दिया। तनु की मां सुनीता ने मीडिया को बताया कि यह उनके लिए बहुत खुशी और आशीर्वाद की बात है कि राहुल गांधी खुद उनके घर आए।