logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुजफ्फरनगर: बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहा, 5 लोगों की मौत

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में तेज बारिश से कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घायल हुए दो बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

news image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। मुजफ्फरनगर जिले में रविवार शाम बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में पिता समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे।

 

जेसीबी की मदद से घंटों चले बचाव अभियान के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांच लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। यह हादसा मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रविवार शाम हुआ। लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और देखते ही देखते पूरा परिवार मलबे में दब गया।

पिता समेत पांच लोगों की मौत

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से सात लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें 52 वर्षीय इस्लामुद्दीन, आठ माह का जीशान, दो वर्षीय आहद, पांच वर्षीय अलशिफा और करीब 12 वर्षीय रुकसार की मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

यह भी पढ़ें: NEET में फेल हुई, डॉक्टर बनने का सपना टूटा, छात्रा ने खुदकुशी कर ली

दो बच्चियां गंभीर, हायर सेंटर रेफर

हादसे में रुकैया और सुमैया गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में सहयोग किया।

डॉक्टर ने की मौत की पुष्टि

सीएचसी बुढ़ाना के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ने बताया कि हबीबपुर गांव से कुल सात लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें पांच लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल थीं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल के डर से बढ़ी डीजल कारों की मांग? UP में ग्राहकों की लंबी कतार

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और राहत कार्य की समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान के कमजोर होकर ढहने की बात सामने आई है। प्रशासन प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटा है। लगातार हो रही बारिश के बीच यह हादसा एक बार फिर कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें