logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति की हत्या मामले में सोनम रघुवंशी को मिली राहत, शिलांग कोर्ट से मिली जमानत

मेघालय में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट ने जमानत दे दी है।

Raja Raghuvanshi wife Sonam grant Bail

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

इंदौर के बहुचर्चित सोनम और राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है। इस फैसले की पुष्टि राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है, हालांकि विस्तृत आदेश अभी जारी होना बाकी है।

 

यह मामला शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है, क्योंकि आरोप है कि सोनम ने अपने ही पति की हत्या की साजिश हनीमून के दौरान रची। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश में उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल था। जमानत मिलने के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है।

 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पुतला फुंकते हुए झुलसीं BJP विधायक, हॉस्पिटल पहुंच गए सपा प्रमुख

मेघालय में हनीमून के दौरान गायब हुआ था दंपती

पुलिस जांच के अनुसार, राजा रघुवंशी और सोनम 21 मई 2025 को शिलांग हनीमून मनाने पहुंचे थे। 26 मई को दोनों सोहरा इलाके की यात्रा पर निकले, जिसके बाद वे अचानक लापता हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन टीम (SOT), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय लोगों की मदद से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

 

कई दिनों की तलाश के बाद 2 जून को सोहरा के वेई साडोंग फॉल्स के पास गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया। इसके बाद सोहरा थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। शव मिलने के बाद जांच ने नया मोड़ लिया और हत्या की साजिश की आशंका गहराने लगी।

 

यह भी पढ़ें: चिकन न बनाने पर हुआ झगड़ा, बीवी ने हंसिया से किया वार, पति की मौके पर ही हुई मौत

पांच आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि सोनम का कथित संबंध राज कुशवाहा के साथ था। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर तीन अन्य लोगों आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को इस वारदात के लिए शामिल किया। पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। 5 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में 790 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। अब सोनम को जमानत मिलने के बाद यह केस एक बार फिर सुर्खियों में है और आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।


और पढ़ें