logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपी 14 घंटे की रिमांड पर, खुल सकते हैं कई बड़े राज

राम मंदिर चढ़ावा केस में पुलिस ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा व गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को 14 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ram mandir chanda chori case

जिला जेल से आरोपियों को रिमांड पर लेकर जाती पुलिस, Photo Credit Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपये की चोरी के बहुचर्चित मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार सुबह अयोध्या पुलिस जिला जेल से दो आरोपियों रमाशंकर मिश्रा और गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर बाहर निकली। पुलिस का मानना है कि दोनों से गहन पूछताछ में चोरी के नेटवर्क, बरामदगी और अन्य लोगों की भूमिका से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। दोनों आरोपियों को सुबह करीब 8:10 बजे जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर लाया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। मेडिकल के बाद पुलिस लाइन परिसर में विशेष जांच टीम ने दोनों से पूछताछ शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा सकती है।

 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें प्रमुख रूप से रमाशंकर मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। जांच एजेंसियां सभी आरोपियों की भूमिका, चोरी की रकम के बंटवारे और बरामदगी के बिंदुओं की कड़ियां जोड़ रही हैं। पुलिस का दावा है कि पूरे षड्यंत्र में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की अलग-अलग जांच की जा रही है।

कई चरणों में हो चुकी है पुलिस रिमांड

इस मामले में पुलिस पहले भी चार आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। बुधवार को रमाशंकर मिश्रा और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की रिमांड के साथ यह जांच का एक और महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। विवेचक आशुतोष तिवारी ने अदालत से दोनों आरोपियों की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने 14 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी के मकान पर लगा अंतिम नोटिस

नकदी, गहने और वाहन बरामद

अब तक की जांच में पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर नकदी, आभूषण और 2 चारपहिया वाहन बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, रमाशंकर मिश्रा के पास से पहले करीब सात लाख रुपये बरामद किए गए थे। वहीं गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के पास से अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है। हालांकि, जांच अधिकारी मान रहे हैं कि पूछताछ में नई बरामदगी और नए खुलासे हो सकते हैं।

 

इस बहुचर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी अपनी जांच को अंतिम रूप देने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक हुई बरामदगी, आरोपियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों को रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है।पुलिस रिमांड के दौरान मिलने वाली नई जानकारी को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद की दौड़ में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, चर्चाओं से हलचल

आज की पूछताछ पर टिकी सबकी नजर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल है। ऐसे में आज दोनों आरोपियों से होने वाली पूछताछ पर पुलिस, जांच एजेंसियों और आम लोगों की नजर टिकी हुई है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से चोरी की पूरी साजिश, रकम के इस्तेमाल और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने और आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार करने में जुटी है।

Related Topic:#Ayodhya Ram Mandir

और पढ़ें