logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'असली TMC गुट हमारा, हमें ही मान्यता मिले', बागी सांसद ने और क्या कहा?

बागी सांसदों ने टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। उनका दावा है कि असल टीएमसी गुट उन्हीं का है। उनके पास अधिक सांसदों की संख्या है। लोकसभा अध्यक्ष को उन्हें ही असली टीएमसी के तौर पर मान्यता देनी चाहिए।

West Bengal News

बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया। (Photo Credit: ANI)

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पार्टी के बागी सांसद जगदीश बर्मा बसुनिया का दावा है कि उनके पास 19 सांसदों का समर्थन है। सोमवार को सभी सासंद लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और 'असल टीएमसी' होने का दावा पेश करेंगे। बागी सांसदों की मांग है कि सदन में उन्हें बैठने की अलग जगह मिले और 'असली टीएमसी' के तौर पर मान्यता भी।

 

जगदीश बर्मा बसुनिया ने कहा कि हमने असली टीएमसी गुट बनाया है। अधिकांश सांसद हमारे साथ हैं। लोकसभा अध्यक्ष को हमें इसी रूप में मान्यता देनी होगी। हम बैठने कीी अलग जगह की भी मांग करेंगे। जब उनसे कल्याण बनर्जी उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उनमें और अभिषेक में किसी एक को चुने। जवाब में सांसद जगदीश बर्मा ने कहा कि हो सकता है कि वह भी हमारे साथ आ जाएं?

 

 

 

यह भी पढ़ें: 12 साल पूरे होने पर बधाई, लेकिन सवालों से दूरी क्यों; RJD विधायका का PM पर तंज

14 जून को सीएम और बागी सांसदों के बीच बैठक

उन्होंने बताया कि सभी सांसद कल दिल्ली आ रहे हैं। 14 जून को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के साथ उनकी बैठक होगी। सोमवार यानी 15 जून को 19 सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे। जब जगदीश बर्मा से पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी का फोन आया है। उन्होंने बताया कि उनके पास कोई कॉल नहीं आई। मुझे नहीं पता कि किसी सांसद को कोई फोन आया या नहीं। 

क्या शत्रुघ्न सिन्हा भी जाएंगे?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी बागी सूची में शामिल है। हालांकि बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया कि वह टीएमसी के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।

 

 

 

यह भी पढ़ें: टूटने वाला था रिश्ता, ससुर का इलाज करवाया और बीवी ने फाड़ दिए तलाक के पेपर

बगावत से जूझ रही टीएमसी

बता दें कि टीएमसी न केवल लोकसभा बल्कि बंगाल विधानसभा में भी बगावत का सामना कर रही है। लोकसभा में बाकी सांसदों की संख्या 19 बताई जा रही है। इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीकार बागी गुट का नेतृत्व कर रही हैं। वहीं विधानसभा में भी टीएमसी को बगावत से निपटना पड़ रहा है। 80 में से 58 सांसदों ने विधायक रितब्रता बनर्जी का विपक्ष के नेता के तौर पर समर्थन किया। 

 

Related Topic:#West bengal news#TMC

और पढ़ें