logo

ट्रेंडिंग:

'पापा मैं चौराहे पर था...', किराए की थार से i20 में मारी टक्कर, चला कौन रहा था?

गोवा में एक थार ने आई 20 कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार में बैठे अन्य लोग घायल हो गए।

Car Accident

गोवा में सड़क दुर्घटना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गोवा में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। उत्तरी गोवा के असागाओ में हैप्पी बार जंक्शन पर एक किराए की महिंद्रा थार एसयूवी ने एक हुंडई आई 20 कार को टक्कर मार दी, जिसमें भोपाल से घूमने आए परिवार के एक शख्स की मौत हो गई और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद की कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि थार में सवार एक युवक फोन पर बात कर रहा है। वह फोन पर अपने पापा से बात कर रहा है। वह अपने पापा से कहता है कि पापा, मैं चौराहे पर था। वायरल वीडियो में सिर्फ यही शब्द सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद वह थार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर उसे साइड करने की कोशिश करता है लेकिन पास में खड़े लोग उसे रोक देते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कोयल, जुगनू और Feel, 5 और OTT प्लेटफॉर्म क्यों बैन हो गए?

 

आई 20 को मारी टक्कर 

गोवा में लाल रंग की थार में कुछ युवक और चार युवतियां सवार थे। इसी थार ने साइड में पार्क की गई आई 20 कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आई 20 कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस हादसे में हैचबैक में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

कौन चला रहा था गाड़ी?

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस हादसे के तुरंत बाद थार में सवार लोगों ने अपनी सीटें बदलने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महिला थार चला रही थी लेकिन उसे बचाने के लिए एक लड़ने ने कार ड्राइव करने की बात कही। अधिकारी चौराहे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि टक्कर के समय थार कौन चला रहा था। हालांकि, लड़का कह रहा है कि गाड़ी वह चला रहा था। 

 

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी मेस में इफ्तार का इंतजाम नहीं हुआ तो किया बवाल, VC ने दिया इस्तीफा

पुलिस ने दर्ज किया केस 

पुलिस ने किराए पर ली गई गाड़ी जब्त कर लिया है। इस हादसे के बाद लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौत का मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और इस बात की जांच कर रही है कि क्या सच में ड्राइवर को बदल दिया गया है। 

Related Topic:#Goa

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap