logo

ट्रेंडिंग:

अश्लील कंटेंट पर केंद्र सरकार की सख्ती, 5 OTT प्लेटफॉर्म पर लगाया बैन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लीलता फैलाने वाले 5 नए OTT ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

Centre banned 5 OTT platform

केंद्र ने 5 OTT प्लेटफॉर्म पर लगाया बैन, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश में डिजिटल एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील कंटेंट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में पांच OTT प्लेटफॉर्म्स—MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जा रहा कंटेंट सार्वजनिक शालीनता और नैतिक नियमों के खिलाफ था।

 

यह कार्रवाई IT नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत की गई है। सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे तुरंत इन ऐप्स और वेबसाइट्स का एक्सेस बंद करें। मंत्रालय के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद अधिकतर वीडियो में बिना किसी कहानी या सामाजिक संदेश के सिर्फ आपत्तिजनक और अश्लील सीन दिखाए जा रहे थे, जो कि पूरी तरह गैर-कानूनी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 11 बजे से दिल्ली में पानी की सप्लाई बंद, तीन दिन नहीं आएगा पानी, वजह जानिए

चेतावनी को किया गया अनसुना

हैरानी की बात यह है कि सरकार ने फरवरी 2025 में ही इन कंपनियों को 'कोड ऑफ एथिक्स' यानी की नैतिक नियमों का पालन करने की आखिरी चेतावनी दी थी। इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अपनी हरकतों में सुधार करने के बजाय नए डोमेन नाम से वही कंटेंट दोबारा अपलोड कर दिया।

पहली बार नहीं गिरी है गाज

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने ऐसा कड़ा रुख अपनाया है। इससे पहले भी ALTBalaji, ULLU, और Desiflix जैसे करीब 25 ऐप्स पर कार्रवाई की जा चुकी है। जांच में पाया गया था कि 'Ullu' जैसे प्लेटफॉर्म्स ने अपने हटाए गए अश्लील वीडियो को गुपचुप तरीके से दोबारा अपलोड कर दिया था, जिसके बाद 'हाउस अरेस्ट' जैसी वेब सीरीज पर रोक लगानी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें: मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी, अब क्या करवट लेगा मौसम

 

इस पूरी प्रक्रिया में गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित कई विशेषज्ञों की सलाह ली गई है ताकि डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाया जा सके।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap