logo

मूड

ट्रेंडिंग:

11 बजे से दिल्ली में पानी की सप्लाई बंद, तीन दिन नहीं आएगा पानी, वजह जानिए

दिल्ली के कई इलाकों में आज दोपहर 11 जे से पानी की सप्लाई बंद हो जाएगी और अगले 48 घंटों तक सप्लाई बंद रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।

delhi water shortage

दिल्ली में जल संकट, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो अगले दो दिनों तक आपके घर के पानी की सप्लाई बंद हो सकती है। इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि शहर के कई इलाकों में अगले 48 घंटों तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। पानी की सप्लाई में रुकावट तकनीकी कार्य की वजह से आएगी और करीब 48 घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में प्रभावित होने वाले इलाके के लोगों को पानी का इंतजाम कर लेने की सलाह दी गई है। 

 

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस रुकावट के बारे में जानकारी दी। जल बोर्ड ने के अनुसार,  25 फरवरी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। पोस्ट में लिखा, 'भाग्य विहार में द्वारका WTP की मौजूदा 1500mm डायमीटर वाली ट्विन रॉ वॉटर मेन लाइन को अलग करने के लिए नई बिछाई गई 1500mm डायमीटर वाली ट्विन रॉ वॉटर लाइन के इंटरकनेक्शन के काम की वजह से, 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी को सुबह 11 बजे तक 48 घंटे के लिए पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी।'

 

यह भी पढ़ें: मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी, अब क्या करवट लेगा मौसम

टैंकर से मिलेगा पानी

दिल्ली के कई इलाकों में तीन दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है कि वे बिना पानी के कैसे रहेंगे। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग जल केंद्रों के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोग जरूरत के समय संपर्क कर सकें। अगर आपको पानी की दिक्कत होती है तो आप अपने इलाके के जल केंद्र के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

किन इलाकों में नहीं आएगा पानी?

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस रुकावट का असर खासतौर पर द्वारका और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर की कॉलोनियां, पोचनपुर, भरथल, अम्बराही गांव, मधु विहार, सागर पुर, कैलाश पुरी, दुर्गा पार्क और मंगला पुरी जैसे प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे। 

 

इसके अलावा राज नगर फेज I और II, बगडोला गांव, बिजवासन, धूलसिरस, बिंदापुर, सेवक पार्क, भारत विहार, सीता पुरी, राजा पुरी, जीवन पार्क, इंद्रा पार्क, मिलाप नगर, चाणक्य प्लेस, अर्जुन पार्क, लक्ष्मी विहार, बजरंग एन्क्लेव, मकसूदाबाद, नया बाजार, विजय पार्क और साईं बाबा एन्क्लेव में भी पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। 

 

यह भी पढ़ें: 30 साल पुराना, ब्लैक बॉक्स भी नहींं, झारखंड विमान हादसे में अब क्या पता चला?

यहां देखें पूरी लिस्ट 

इन इलाकों में नहीं होगा पानी सप्लाई

 


दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे ना घबराएं और एहतियात बरतें। बोर्ड ने लोगों को दो दिन के लिए पर्याप्त पानी स्टोर करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी है ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें