logo

ट्रेंडिंग:

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड कर्नल से ठगे 1.4 करोड़

नोएडा में रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी को ठगने का मामला आया है। यह ठगी शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर की गई गई है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रिटायर्ड कर्नल प्रदीप कुमार और उनकी पत्नी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दोनों से करीब 1.4 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) प्रीति यादव ने बताया कि कर्नल ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

उन्होंने बताया कि 1 मई को फेसबुक पर वीडियो देखते समय उन्हें एक लिंक मिला, जिस पर क्लिक करने के बाद शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया।

 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: माझी लाडकी बहिन योजना के लिए e-KYC जरूरी, क्यों बदले नियम?

 

पुलिस उपायुक्त ने मामले की जानकारी दी

प्रीति यादव के अनुसार, 'ठगों ने प्रदीप को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। यहां उन्हें और उनकी पत्नी को शेयर व्यापार के संबंध में फर्जी ट्रेनिंग दिया गया और कई तरह के स्टॉक कंपनियों के बारे में जानकारी दी गई। शुरुआती निवेश के तौर पर 25,000 रुपये जमा कराने के बाद उन्हें कथित तौर पर 32 लाख रुपये निवेश करने के लिए उकसाया गया। उन्होंने बताया कि ठगों ने एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से पीड़ित को करीब चार करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी।'

 

पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि इसके बाद पैसे निकालने के नाम पर उनसे कई तरह के टैक्स और रुपये जमा करने को कहा गया। प्रीति यादव ने बताया कि ठगों ने इसी प्रकार से झांसा देकर कुल 1.4 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब रुपये निकाल लिए गए तो पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से हटाकर उनसे सभी तरह के कनेक्शन बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर अपराध की टीम इस केस के जांच में जुटी है

 

यह भी पढ़ें- धर्मस्थल केस: SIT की जांच में अब तक 7 खोपड़ियां बरामद

 

अभी 18 सितंबर को हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10.35 लाख रुपये की ठगी की गई थी। महिला को भी लिंक भेजकर ग्रुप में जोड़ा और निवेश का लालच दिया। महिला ने शुरुआत में लाभ देख कर निवेश भी कर दिया पर बाद में पैसे निकालने में असमर्थ रही। साइबर क्राइम पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap