logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, RJD नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना 10 सितंबर को रात में हुई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Police at scene of incident

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना 10 सितंबर को हुई जहां कुछ बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

पटना में रात 9 बजे के करीब चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में RJD नेता पर हमला किया गया। आला राय को गोली उनके घर के बाहर ही लगी। जैसे ही वह अपनी गाड़ी से घर के पास पहुंचे उन पर अपराधियों ने हमला कर दिया। राजकुमार जान बचाने के लिए पास के होटल में जाकर छिप गए लेकिन अपराधी उनका पीछा करते हुए होटल के अंदर घुस गए और उन पर 6 गोलियां दागीं।  राजकुमार को पटना मेडिकल हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें- पंचायत नहीं सुलझा पाई झगड़ा तो मध्य प्रदेश में तीर-धनुष वाली जंग हो गई

 

घटना की जांच

 

हमले की सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को निकालना शुरू किया। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए। पटना पूर्वी एसपी का कहना है कि इस घटना के पीछे दुश्मनी या किसी तरह का  प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। पुलिस ने किसी भी पुख्ता टिप्पणी से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सटीक जांच होने के बाद ही पूरी घटना के बारे में पता चल पाएगा। परिवारवालों ने किसी भी निजी दुश्मनी से इनकार किया है। 

 

पुलिस ने गोली चलाने वालों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अब तक इसमें किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

 

यह भी पढ़ें- आजम खान को हाई कोर्ट से मिली जमानत, क्या है डूंगरपुर कॉलोनी केस?

 

राजकुमार की बहन का बयान

मृतक राजकुमार राय की बहन शीला देवी ने अपने भाई के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। शीला देवी ने चित्रगुप्त नगर थाना के घेराव और रोड को जाम करने की धमकी दी है।

 

बहन ने कहा, 'यह घटना रात करीब 9 बजे की है। उन्होंने उन पर कई राउंड गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। मैं प्रशासन से अपील करती हूं कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम सड़क जाम कर देंगे और पुलिस स्टेशन का घेराव करेंगे। जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मेरा भाई निर्दोष था और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह एक सुनियोजित हत्या थी।'

 

केवल राजधानी पटना में ही हाल के महीनों में हत्या की बड़ी-बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। जुलाई में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका, वकील जितेंद्र महतो और रेत कारोबारी रामकांत यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, सितंबर 2024 में बीजेपी नेता श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं से बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। 

Related Topic:#

और पढ़ें