logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोहतास मानव तस्करी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से बरामद हुई पीड़िता

रोहतास पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से एक युवती को सुरक्षित बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

AI generated image of police

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit- ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रोहतास पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान से एक पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

सासाराम एसडीपीओ बिप्लव कुमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले की एक युवती को राजस्थान में 2 लाख 50 हजार रुपये में बेच दिया गया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि पीड़िता को राजस्थान के झालावाड़ जिले में रखा गया है।

 

सूचना मिलते ही रोहतास पुलिस की एक विशेष टीम राजस्थान के झालावाड़ जिले के नानोर गांव पहुंची। वहां छापेमारी कर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। छापेमारी के दौरान मानव तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला पर आतंकी खतरे का अलर्ट, झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राजस्थान के हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में नतुन सिंह और मिंटू राठौर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले के थाना बकानी अंतर्गत नानोर गांव के रहने वाले हैं। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे लड़कियों को नौकरी और शादी का झांसा देकर बिहार से राजस्थान ले जाते थे और वहां मोटी रकम में बेच देते थे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

 

पुलिस ने बताया कि इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िताओं को भी मुक्त कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखी पानी की टंकी

पुलिस अधिकारियों की हो रही है प्रशंसा

इस कार्रवाई के बाद रोहतास पुलिस की चारों तरफ सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी जैसे संगीन अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह अब तक कितनी लड़कियों की तस्करी कर चुका है और इसके तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं।

Related Topic:#State News

और पढ़ें