उत्तराखंड के रुड़की में एक दुल्हन ने ऐन मौके पर शादी तोड़ दी। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि दूल्हे की बारात के कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी और वे नशे में थे। दुल्हन का कहना है कि नशे की हालत में बारातियों ने उसके परिवार की महिलाओं को काफी परेशान किया। हालांकि, सबकी आंखें तब खुली की खुली रह गईं जब दुल्हन ने उसी मंडप में कुछ देर बाद ही दूसरे लड़के से शादी कर ली।
मामला मंगलवार का है। गंगनहर के SHO मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि दूल्हे की बारात पिरान कलियर के पास एक गांव से ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक बैंक्वेट हॉल में आई थी।
यह भी पढ़ें: बिहार: समस्तीपुर में रिश्वत लेते पकड़ा गया APO, CBI रेड में घर से पिस्टल बरामद
पुलिस ने जानकारी देते हुए क्या बताया?
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, 'निकाह से कुछ देर पहले दुल्हन के परिवार वालों ने कुछ बारातियों पर महिला मेहमानों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया, जिससे गरमागरम बहस हुई जो दोनों परिवारों के बीच हाथापाई में बदल गई।'
गलत व्यवहार से परेशान होकर 24 साल की ग्रेजुएट दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस के दखल के बाद, दोनों परिवार शादी कैंसिल करने पर राजी हो गए। दूल्हे का परिवार भी दिए गए तोहफे को वापस करने और दुल्हन के परिवार को कार्यक्रम में हुए खर्च का पेमेंट करने पर राजी हो गया।
झड़प में 10 लोगों को मामूली चोटें
मगर, जब दुल्हे का परिवार बैंक्वेट हॉल से जैसे ही निकल रहा था, वैसे ही दोनों गुटों के बीच में झड़प हो गई। इस झड़प में 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि सभी घायलों का इलाज किया गया।
यह भी पढ़ें: UP में EV क्रांति, 238 नए चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, हर जगह मिलेगी सुविधा
उसी बैंक्वेट हॉल में दूसरे से निकाह
इसके बाद में उसी रात, दुल्हन के परिवार ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिलासपुर गांव के एक लड़के से तय कर दी। उसी बैंक्वेट हॉल में निकाह हो गया। बाद में दोनों पक्ष शिकायत लेकर गंगनहर पुलिस स्टेशन गए। पुलिस ने बताया है कि दूल्हे के परिवार ने अपनी शिकायत वापस ले ली, जबकि दुल्हन के परिवार ने FIR दर्ज करने की मांग की है।