logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आगरा में RPF ने स्टेशन मास्टर को पीटा, घसीटकर थाने ले गए; चार निलंबित

आगरा में आरपीएफ जवानों ने स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट की। इतना नहीं उन्हें भारी भीड़ के बीच स्टेशन पर से घसीटते हुए थाने भी ले गए। अब इस मामले में चार जवानों को निलंबित किया गया है।

Agra News

स्टेशन मास्टर को घसीटकर ले जाते आरपीएफ जवान। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ट्रेनों में अक्सर खाना बेचने वाले और पेंट्री वाले यात्रियों के साथ मारपीट करते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होते हैं। मगर होता कुछ नहीं है। अब उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से एक अजब ही मामला सामने आया है। यहां रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ जवानों ने स्टेशन मास्टर के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें घसीटते और टांगकर थाने तक ले गए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है।

 

स्टेशन मास्टर आरपीएफ जवानों के पैर तक पकड़ते हैं, लेकिन सभी उन्हें घसीटकर ले जाने में आमादा है। इस दौरान उनकी शर्ट तक फाड़ दी जाती है। पूरे प्रकरण में आरपीएफ के दो एएसआई समेत चार जवानों को सस्पेंड कर दिया गया। तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जो जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

 

यह भी पढ़ें: 35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1 हजार उधार, घर-पता खोजकर ब्याज समेत लौटाए 25 हजार

चेन पुलिंग के आरोप में महिला को पकड़ा तो बढ़ा विवाद

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह करीब 11 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन से रवाना होने के बाद वह थोड़ी दूर पर जाकर रुक गई। इसी दौरान आरपीएफ जवानों ने एक महिला को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ लिया।

 

 

 

 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला उतरकर स्टेशन पर सामान खरीदने लगी थी। तभी उसकी ट्रेन छूट गई। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी से बात करके ट्रेन को रुकवा दिया। इतनी सी ही मदद करना उन्हें भारी पड़ गया। जब आरपीएफ ने महिला को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ा तो स्टेशन मास्टर ने कहा कि उसने चेन पुलिंग नहीं की है। उसे छोड़ दो।

स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट भी हुई

स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन उन्होंने ही रुकवाई थी। लेकिन मामला देखते ही देखते कहासुनी और विवाद में बदल गया। आरपीएफ जवानों ने स्टेशन मास्टर की जमकर पिटाई की और बाद में घसीटते हुए थाने तक ले गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

 

यह भी पढ़ें: बाढ़ की चपेट में बांग्लादेश, अब तक 51 की मौत; ढाका की सड़कें बनीं तालाब

इन पर गिरी गाज

  • एएसआई मेघराज मीणा
  • एएसआई बालकिशन
  • कांस्टेबल जितेंद्र
  • कांस्टेबल बदन सिंह 

तीन सदस्यीय समिति सौंपेगी जांच रिपोर्ट

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिवम शर्मा ने जानकारी दी कि स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति को जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ के आरोपी जवानों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Topic:#UP News#Indian Army

और पढ़ें