logo

मूड

ट्रेंडिंग:

35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1 हजार उधार, घर-पता खोजकर ब्याज समेत लौटाए 25 हजार

लगभग 35 साल पहले केरल के एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से 1 हजार रुपये उधार लिए थे। अब, ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपने दोस्त को ढूंढा और ब्याज समेत 25 हजार रुपये लौटा दिए।

Kerala Man Returns Ex Colleague Rs 1000 Borrowing after 35 Years

इस्माइल और एडला लच्छन्ना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के समय में जहां लोग अक्सर छोटे-बड़े उधार भूल जाते हैं, वहीं केरल के एक व्यक्ति ने ईमानदारी और दोस्ती की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। करीब 35 साल पहले दोस्त से लिए गए 1 हजार रुपये के उधार को लौटाने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपने पुराने साथी को ढूंढ निकाला, बल्कि ब्याज जोड़कर 25 हजार रुपये भी लौटा दिए। उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है।

 

केरल के रहने वाले इस्माइल और तेलंगाना के एडला लच्छन्ना की दोस्ती 1991 में सऊदी अरब के अबकैक शहर में हुई थी। दोनों वहां नौकरी करते थे और कई साल तक एक ही कमरे में अन्य भारतीय कामगारों के साथ रहे। इसी दौरान इस्माइल ने लच्छन्ना से 120 सऊदी रियाल उधार लिए थे, जिसकी उस समय भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 1,000 रुपये थी। उन्होंने वादा किया था कि मौका मिलने पर वह पूरी रकम लौटा देंगे।

 

यह भी पढ़ें: '17 से 5 हुआ मर्सिडीज का माइलेज', E20 पेट्रोल पर यूट्यूबर सौरव जोशी का बड़ा दावा

बिना फोन नंबर और पते के की दोस्त की तलाश

कुछ समय बाद लच्छन्ना भारत लौट आए और दोनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। उस दौर में न मोबाइल फोन थे और न ही सोशल मीडिया, इसलिए दोबारा संपर्क करना आसान नहीं था। हालांकि, इस्माइल अपने दोस्त से लिया गया उधार कभी नहीं भूले। हाल ही में उन्होंने उन्हें खोजने का फैसला किया। उनके पास न फोन नंबर था, न पता और न ही कोई दूसरा संपर्क। उन्हें सिर्फ इतना याद था कि लच्छन्ना तेलंगाना के धर्मपुरी के रहने वाले हैं। इसी एक जानकारी के सहारे उन्होंने इंटरनेट पर खोजबीन की और फिर खुद जगतियाल जिले के धर्मपुरी पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आखिरकार उन्होंने अपने पुराने दोस्त के परिवार का पता लगा लिया।

परिवार को सौंपे 25 हजार रुपये

जब इस्माइल धर्मपुरी पहुंचे, उस समय लच्छन्ना फिर से खाड़ी देश में काम कर रहे थे। दोनों की व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कराई गई। इसके बाद इस्माइल ने लच्छन्ना के परिवार को 25,000 रुपये सौंप दिए। माना जा रहा है कि उन्होंने मूल रकम के साथ वर्षों का ब्याज जोड़कर यह राशि लौटाई। इस्माइल का कहना था कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा करना उनके लिए सबसे जरूरी था।


और पढ़ें