logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'17 से 5 हुआ मर्सिडीज का माइलेज', E20 पेट्रोल पर यूट्यूबर सौरव जोशी का बड़ा दावा

यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी मर्सिडीज का माइलेज तेजी से घट गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

Sourav Joshi Mercedes mileage decrease E20 petrol

यूट्यूबर सौरव जोशी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के पॉपुलर यूट्यूबर सौरव जोशी ने E20 पेट्रोल को लेकर ऐसा दावा किया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अपने हालिया व्लॉग में उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी मर्सिडीज कार का माइलेज तेजी से गिर गया। उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद कई वाहन मालिक भी अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं।

 

वीडियो में सौरव जोशी बताते हैं कि पहले उनकी कार 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती थी लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद यह पहले करीब 9 किलोमीटर प्रति लीटर और बाद में लगभग 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया। सौरव जोशी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर बहस तेज हो गई।

कई यूजर्स ने सौरव जोशी की तारीफ की

E20 पेट्रोल को लेकर कई लोगों ने कहा कि उनके साथ भी यही दिक्कत हुई। उनका दावा है कि E20 इस्तेमाल करने के बाद उनकी गाड़ी का माइलेज पहले से कम हो गया। वहीं, कई यूजर्स ने सौरव जोशी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा मुद्दा उठाया है, जिससे बहुत से वाहन मालिक जूझ रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने उनके दावे पर सवाल भी उठाए।

 

यह भी पढ़ें: गूगल मैप ने दिया धोखा, हिमाचल के 'कश्मीर' में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक

E20 पेट्रोल पर यूट्यूबर सौरव जोशी का बड़ा दावा

यूट्यूबर सौरव जोशी ने हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने अपनी मर्सिडीज-बेंज लग्जरी SUV का डैशबोर्ड दिखाया और कार की फ्यूल इकॉनमी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। वीडियो में उन्होंने कहा, 'कल मैंने आपको दिखाया था कि हमारी कार का माइलेज 17 से सीधा 9 पर आ गया था और पता है आज कितना हो गया? आज तो ये 5 दिखा रहा है... देखो, सिर्फ 5 का माइलेज दिखा रहा है।'

 

सौरव ने इस गिरावट के लिए स्थानीय पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले ईंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'ये सब इथेनॉल की वजह से हुआ है।' इस दौरान उनकी पत्नी और को-व्लॉगर अवंतिका भट्ट ने भी कहा, 'हमने इस कार पर इतना पैसा खर्च किया है!'

 

यह भी पढ़ें: 'भंडारा कर दो बाबूजी', हरिद्वार के भंडारा किंग बाबा रमाशंकर की हुई मौत

सौरव जोशी ने किया दावा

सौरव जोशी ने आगे दावा किया कि पहले उनकी कार का फुल टैंक करीब 800 किलोमीटर की रेंज दिखाता था लेकिन अब पेट्रोल भरवाने के बाद सिर्फ 480 किलोमीटर की रेंज दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें डर लगने लगा है कि कहीं उनकी पेट्रोल कार के इंजन को कोई नुकसान न हो जाए। उन्होंने कहा, 'पता नहीं ये कार कब खराब हो जाए, आजकल तो पेट्रोल भरवाने में भी डर लगता है।'

 

उन्होंने कहा, 'आखिर यह मर्सिडीज है। अगर कोई दिक्कत आई तो इसे दिल्ली भेजना पड़ेगा। पेट्रोल तो पहले से महंगा है, ऊपर से अगर कार खराब हो गई तो उसकी रिपेयर का खर्च भी बहुत ज्यादा होगा।'

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें