logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भंडारा कर दो बाबूजी', हरिद्वार के भंडारा किंग बाबा रमाशंकर की हुई मौत

हरिद्वार में गरीबों के लिए भंडारा करवाने की अपील करने वाले रमाशंकर गुप्ता का निधन हो चुका है। रमाशंकर सोशल मीडिया पर भंडारा किंग के नाम से मशहूर थे।

Ramashankar Gupta

रमाशंकर गुप्ता, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरिद्वार की हर की पौड़ी के पास रहने वाले रमाशंकर गुप्ता का निधन हो चुका है। उनका शव संदिग्ध हालत में एक सार्वजनिक शौचालय में मिला। रमाशंकर गुप्ता हरिद्वार घूमने आए लोगों से गरीबों को खाना खिलाने की अपील करते थे। उनकी बात मानकर तीर्थयात्री गरीबों को भोजन कराते थे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते थे। सोशल मीडिया पर रमाशंकर गुप्ता 'भंडारा किंग' के नाम से जाने जाते थे। स्थानीय पुलिस रमाशंकर की संदिग्ध मौत की वजह जानने में जुटी है।

 

पुलिस को रमाशंकर गुप्ता का शव गुरुवार को मिला। उनका शव हर की पौड़ी के सार्वजनिक शौचालय में मिला था। पुलिस ने उनके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, क्योंकि उनके परिवार के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस फिलहाल रमाशंकर के परिजनों की तलाश कर रही है। अगर 72 घंटे बाद भी उनके परिवार वाले नहीं मिले तो उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस को अभी तक रमाशंकर गुप्ता की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच-पड़ताल जारी है।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमी के लिए बच्चों के साथ टावर पर चढ़ी, इलाके में मचा हंगामा, 9 घंटे बाद उतरी

 

गरीबों के लिए करवाते थे भंडारा

 

 हर की पौड़ी के पास शिवसेतु पर बैठने वाले लोगों के मुताबिक, रमाशंकर गुप्ता हमेशा लोगों से गरीबों को खाना खिलाने के लिए कुछ पैसे मांगते थे। उन्हीं पैसों से गरीबों के लिए भंडारा करवाते थे, ताकि भूखे लोगों का पेट भर सके। इसी वजह से शिवसेतु पर रहने और बैठने वाले लोग रमाशंकर के निधन से बेहद दुखी हैं।

 

यह भी पढ़ें: संपत्ति विवाद या अफेयर का शक, इन्फ्लुएंसर निशा चौहान को पति ने मार क्यों डाला?

वायरल था भंडारा किंग का वीडियो

 

सोशल मीडिया पर रमाशंकर के कई वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में वह जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हुए देखे जा सकते हैं। साथ ही कई लोगों से कहते नजर आते हैं, 'बाबूजी, भंडारा करवा दो।' रमाशंकर की यही पुकार लोगों को बेहद पसंद आती थी। इसी वजह से कई लोग उनकी अपील मानकर भंडारा कराने के लिए रुपये देते थे। अब कई लोग रमाशंकर के वीडियो अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें