logo

मूड

ट्रेंडिंग:

संपत्ति विवाद या अफेयर का शक, इन्फ्लुएंसर निशा चौहान को पति ने मार क्यों डाला?

उत्तर प्रदेश में एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी निशा चौहान की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

nisha

निशा चौहान, Photo Credit- social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रहने वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, निशा के पति प्रदीप ने ही उन पर चाकू से कई बार हमला किया। उस दौरान निशा चीखती-चिल्लाती रहीं। जब निशा के बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो प्रदीप ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे बच्चे के हाथ की उंगली कट गई। पत्नी और बेटे पर हमला करने के बाद प्रदीप ने खुद पर भी हमला किया। इसके बाद निशा के घर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

यह घटना मेरठ के हर्रा कस्बे के एक घर में शुक्रवार को हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, प्रदीप और निशा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी, जिसके बाद प्रदीप ने गुस्से में आकर निशा पर हमला कर दिया। निशा इंस्टाग्राम पर रील बनाती थीं और साथ ही एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। निशा की मौत के बाद उनकी इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: केतन मर्डर केस: डेंटिस्ट ने मजाक उड़ाया, 5 साल के लिए निलंबित

 

क्यों किया पत्नी पर हमला?

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि प्रदीप और निशा के बीच एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, क्योंकि दोनों ही प्लॉट की रजिस्ट्री अपने-अपने नाम कराना चाहते थे। इस विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि प्रदीप ने कथित तौर पर निशा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, प्रदीप की जान बच गई, जबकि निशा की मौत हो गई। कुछ स्थानीय लोग अफेयर की बात भी कह रहे हैं। इस वारदात के बाद प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने निशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के दौसा में हुआ सड़क हादसा, 8 यात्रियों की हुई जलकर मौत, 21 लोग घायल

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच

मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना की हर कड़ी को समझा जा सके। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है क्योंकि आरोपी प्रतीप इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।


और पढ़ें