महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। वहां एक 22 साल के युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। सिडको इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले अपने दोस्त को कार से टक्कर मारी और फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर जान ले ली। इसके बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
अभी तक यह पता नहीं चला है कि किस वजह से आरोपी ने यह कदम उठाया। हैरानी की बीत यह है कि बीच मार्केट में भीड़ के बीच यह घटना हुई।
यह भी पढ़ें: 'आवाज उठाते ही निशाना बनाया जाता है', अपने संस्थान HIAL पर बोले सोनम वांगचुक
जिम से लौटते वक्त हमला
पुलिस के अनुसार, 36 साल का देवेश उर्फ बंटी दीक्षित 22 अक्टूबर को जिम से घर लौट रहा था। तभी वाणखेड़े नगर के रहने वाले पवन पराशर ने अपनी कार से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सिडको एन-7 में मंगेश गैस एजेंसी के पास पवन ने देवेश की बाइक को पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवेश की बाइक करीब 150 फीट दूर जा गिरी। इसके बाद देवेश सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
टक्कर मारने के बाद आरोपी अपनी कार घुमाकर वापस आया। वह कार से उतरा और गाड़ी में रखी लोहे की रॉड से देवेश के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सड़क पर लोगों की आवाजाही के बीच यह हमला होता रहा। गंभीर चोटें लगने के कारण देवेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आरोपी ने खुद किया सरेंडर
वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी पवन पराशर खुद कार चलाकर सीधे सिडको पुलिस स्टेशन पहुंचा। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।
यह भी पढ़ें: कुल्लू में एक और NCC एयरक्राफ्ट की लैंडिंग, कैडेट्स के लिए खुलेंगे अवसर
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि मृतक देवेश और आरोपी पवन पहले अलग-अलग रेस्टोरेंट में बाउंसर का काम करते थे। दोनों के बीच पहले अच्छी दोस्ती थी लेकिन बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद और रंजिश शुरू हो गई थी। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की सही वजह और पूरी घटना का सही क्रम सामने आ सके।