logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अपने कर्मों के लिए माफी मांगें..', अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले संतों की मांग

अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार दास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता मुलायम की गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है। इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार दास ने कहा है कि संतों के लिए गए फैसले को पूरे देश ने सुना और देखा है। उन्होंने कहा कि संत समाज को अखिलेश यादव के अयोध्या आने से कोई विरोध नहीं है और न ही वे व्यक्तिगत रूप से उनके खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश को अपने पिता मुलायम के अयोध्या में की गई गलतियों के लिए सबसे पहले माफी मांगनी चाहिए। 

 

राज कुमार दास के अनुसार, यदि अखिलेश यादव अयोध्या आते हैं तो वे सरयू नदी में स्नान कर सकते हैं और आगे बढ़कर रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं, उन्हें कोई नहीं रोकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश के दौरे के खिलाफ कोई नहीं है और न ही अखिलेश के खिलाफ कोई हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने कागज चेक करने के लिए रोका, गाड़ी में आग लगाकर ड्राइवर ने निकाल ली तलवार

माफी मांगने पर राज कुमार का बयान

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर टिप्पणी करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार दास ने धार्मिक आयोजनों के दौरान हुई घटनाओं पर सवाल उठाए। राज कुमार दास ने सवाल करते हुए कहा कि क्या भारत में सनातन परंपरा इतनी कमजोर हो गई है कि दुर्गा पूजा या शिव कांवड़ यात्रा जैसे अनुष्ठान करने पर गोलियां चलती हैं और पथराव होता है। उन्होंने इसे सनातन धर्म से धर्मांतरण कराने की एक गहरी साजिश बताया।

 

उन्होंने कहा, 'संतों-महात्माओं ने जो फैसला लिया है, उसे सब ने सुना है और पूरा देश इसे देख रहा है। क्या भारत में सनातन परंपरा इतनी कमजोर हो गई है कि जब हम अपने अनुष्ठान करते हैं, जैसे दुर्गा पूजा या शिव कांवड़ यात्रा तो हमें गोलीबारी और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता है? क्या यह सनातन धर्म से लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोई गहरी साजिश नहीं है?'

 

उन्होंने आगे कहा, 'जब तक वे अपने इन कुकर्मों के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक दुनिया भर का सनातन समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने जो कई नरसंहार किए हैं, उनके लिए अगर वे मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें पहले गया जाकर श्राद्ध करना चाहिए और फिर वापस आकर माफी मांगनी चाहिए। वे सरयू में स्नान कर सकते हैं, आगे आ सकते हैं और दर्शन कर सकते हैं। उन्हें कोई नहीं रोकेगा। हम उनके दौरे के खिलाफ नहीं हैं। न ही हम खुद अखिलेश के खिलाफ हैं।' 

 

इकबाल अंसारी ने किया समर्थन

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अखिलेश के अयोध्या दर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'अयोध्या की भूमि पवित्र मानी जाती है। यह देवी-देवताओं का शहर है। भगवान राम का शहर है। अगर अखिलेश यादव भी दर्शन के लिए आ रहे हैं, वैसे भी सभी लोग दर्शन कर रहे हैं तो उन्हें भी आना चाहिए और दर्शन करना चाहिए। यह एक अच्छी बात है और उन्हें ऐसा करना चाहिए, क्योंकि अयोध्या एक ऐसा शहर है जिसे पूरे देश और दुनिया में जाना जाता है, जहां भगवान राम निवास करते हैं। यहां सबके लिए क्षमा है और सबकी अपनी-अपनी आस्था है। हमारी यही मान्यता है कि देश और दुनिया में जो कोई भी है, उसे भगवान के दर्शन करने चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।' 

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा आखिरी वीडियो', नाली-सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ गई महिला टीचर

 

आपको बता दे कि अखिलेश की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनकी अयोध्या दौरे के बारे में चर्चा चल रही है। अभी हाल ही उन्होंने एक बयान भी दिया था कि वह केदारेश्वर, मथुरा और वृंदावन जाएंगे। भगवान तो सबके है। हम पहले भी जाते रहे। इन सब के बीच अयोध्या का जिक्र तक नहीं किया है। 


और पढ़ें