logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, हंडिया इलाके में तनाव

प्रयागराज के हंडिया इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की मंगलवार शाम सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Pawan yadav Murder

समाजवादी पार्टी के मृतक नेता पवन यादव। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की मंगलवार शाम सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पवन पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

वारदात प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक पवन यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। वह आगामी विधानसभा को लेकर तैयारियों में जुटे हुए थे। मगर, चुनाव से पहले ही उन्हें मार दिया गया। पवन आदव पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके थे। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती में सेटिंग का खेल, 5 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

 

 

 

 

पुलिस थाने से 250 मीटर दूरी पर मारी गोली 

पवन यादव मुगरांव गांव के रहने वाले थे। वह पूर्व में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे और वर्तमान में बीडीसी सदस्य थे। पवन यादव को पुलिस थाने से महज 250 मीटर की दूरी पर बदमाशों गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: मोबाइल EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, 5 दिन काम कराया; खून भी निकाला

इलाके में मचा हड़कंप

गोली लगने और उनकी मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल गोली मारने की वजह और हमलावरों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद हंडिया इलाके में तनाव की स्थिति है, जिसको देखते हुए पुलिस हर घटना पर नजर रख रही है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।


और पढ़ें