logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कांवड़ ले गई थी, अब धमकियां और गालियां पड़ रहीं; पुलिस ने दर्ज की FIR

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई तमन्ना मलिक और उनके पति को कट्टरपंथी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Sambhal tamanna malik

तमन्ना मलिक। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली मुस्लिम युवती तमन्ना मलिक अपने पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई। तमन्ना कावड़ियों के जत्थे के साथ बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर पैदल ही संभल पहुंची थी। बुर्का पहनकर कांवड़ लाते हुए तमन्ना मलिक की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हुई। कांवड़ लाकर तमन्ना ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संभल के क्षेमनाथ तीर्थ मंदिर के शिवलिंग पर पति के साथ में जलाभिषेक किया। 

 

खुद तमन्ना मलिक ने बताया है कि उन्होंने यह कांवड़ अपनी शादी की मन्नत पूरी होने पर लेकर आई हैं। उन्होंने कहा है कि अब अगले साल फिर से कांवड़ इसलिए लेकर आएंगी कि उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में दोबारा बीजेपी की सरकार बने। बता दें कि तमन्ना मुस्लिम हैं और उनके पति अमन हिंदू। मगर, इस बीच तमन्ना मलिक को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच में ड्रिंक ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

थाने में एफआईआर दर्ज करवाई

धमकियां मिलने के बाद तमन्ना और उनके पति ने असमोली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। दोनों का आरोप है कि महाशिवरात्रि पर्व और तमन्ना मलिक ने पति अमन त्यागी के साथ जलाभिषेक किया था। इसके बाद कट्टरपंथी लोग उन्हें धमकियां दे रहे हैं और जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं। 

सुरक्षा की मांग की

तमन्ना ने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सुरक्षा की भी मांग की है। असमोली पुलिस ने उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश और छानबीन शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: अमृता फडणवीस ने क्यों छोड़ी एक्सिस बैंक की नौकरी? खुद ही बता दी पूरी वजह

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में संभल के ASP कुलदीप सिंह ने कहा है कि एक महिला हाल ही में कांवड़ लेकर आई और जलाभिषेक किया, महिला ने शिकायत की है कि उसे सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं और इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।' पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

 

 

 

Related Topic:#UP News#Sambhal

और पढ़ें