logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में आनंद किशोर वित्त विभाग से मुक्त, बदले गए कई विभागों के IAS अफसर

बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आनंद किशोर का है।

Bihar government transfers IAS officers

आनंद किशोर और सुनील कुमार, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संजय सिंह, पटना: बिहार सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर और तेज बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कई बड़े IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत स्वास्थ्य, वित्त, बिजली, पर्यटन और जल संसाधन जैसे मुख्य विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। सरकार का मकसद अनुभवी अफसरों को नई जिम्मेदारी देकर विकास के कामों में तेजी लाना है।

 

इस बदलाव में सबसे बड़ा नाम 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आनंद किशोर का है। उन्हें अब वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। हालांकि, वह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष के रूप में अपना काम पहले की तरह ही करते रहेंगे। वहीं, एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी पहले की तरह बनी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: कैसे बचेगा BSP का कोर वोट? मायावती के सामने हैं कई चुनौतियां

स्वास्थ्य और पर्यटन विभाग में नई तैनाती

मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर तैनात कुमार रवि को अब स्वास्थ्य विभाग का काम सौंपा गया है। इसके अलावा, 2003 बैच के लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं तकनीक विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। सरकार चाहती है कि बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिले और तकनीकी योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके।

बिजली और वित्त विभाग को मिले नए सचिव

राज्य की बिजली व्यवस्था को और बेहतर करने की जिम्मेदारी अब 2005 बैच के अधिकारी अजय यादव को मिली है। उन्हें ऊर्जा विभाग का सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पैसों और बजट के प्रबंधन के लिए 2007 बैच के संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। बजट की बारीकियों और आर्थिक मामलों को संभालने में उन्हें माहिर माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें: विजय ने तोड़ी शपथ समारोह की परंपरा? 'वंदे मातरम्' बजने पर CPI ने उठाए सवाल

भवन और जल संसाधन विभाग में बदलाव

भवन निर्माण विभाग की जिम्मेदारी अब 2008 बैच के IAS अधिकारी प्रणव कुमार संभालेंगे। सरकारी इमारतों और बुनियादी ढांचे के निर्माण को गति देना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। वहीं, 2010 बैच के चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का नया सचिव बनाया गया है। बिहार जैसे राज्य में, जहां बाढ़ और सिंचाई एक बड़ी चुनौती है वहां जल प्रबंधन के लिए यह विभाग बहुत महत्वपूर्ण है। इनके अलावा चंद्रशेखर सिंह को आपदा प्रबंधन का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


और पढ़ें