logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'निषादों को आरक्षण दो, नहीं तो धरना दूंगा', संजय निषाद ने BJP को चेताया

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

nishad caste reservation

संजय निषाद ने की आरक्षण की मांग।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बने हैं। मगर, इससे पहले पक्ष-विपक्ष के छोटे दल ज्यादा से ज्यादा टिकट पाने के लिए बड़े दल पर दबाव बना रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने योगी सरकार के सामने निषाद जाति के लिए आरक्षण की मांग करके असमंजस में डाल दिया है।

 

संजय निषाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह रविवार को अपनी पार्टी के 11वें स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने निषाद समाज के लोगों के लिए आरक्षण की मांग उठाई। उन्होंने बीजेपी विधायकों से अपील करते हुए आरक्षण की मांग को उठाने की अपील की। इसी कार्यक्रम में संजय निषाद ने कहा कि आरक्षण देने में देरी नहीं करनी चाहिए, अगर देरी हुई तो वह धरने पर बैठने के लिए तैयार हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'हर तरफ आग, धुआं, सांसों में घुटन...', बीरभूम हादसे में बचे लोगों ने क्या बताया?

 

आरक्षण पर बीजेपी सरकार जल्द फैसला ले

 

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो उनसे उनका मंत्री पद ले ले लेकिन आरक्षण की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए इसे जल्द लागू करे और निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग पर बीजेपी सरकार जल्द फैसला ले। उन्होंने कहा कि बीजेपी के एजेंडे में भी निषाद समाज के लिए आरक्षण शामिल था।

 

'अब इस समस्या का समाधान होना चाहिए'

 

साथ ही संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भी आरक्षण देने के लिए कहा था, ऐसे में अब इस समस्या का समाधान होना चाहिए। सवर्ण वर्ग को आरक्षण मिल गया, महिलाओं को मिल गया, दलितों को मिल गया, तो निषाद समाज को भी आरक्षण मिलना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में Gen अल्फा आंदोलन पर क्यों उतरे? कई घंटे मनाया, तब लौटे स्कूल

 

 

बात नहीं सुनी गई तो धरना देंगे- संजय

 

स्थापना दिवस सम्मेलन में संजय निषाद ने कहा,' हमें आरक्षण चाहिए, हक के लिए लड़ना होगा। मैं मंत्री नहीं, आपका कार्यकर्ता और वकील हूं। विधानसभा में आपकी आवाज उठाता हूं। बीजेपी के साथ हैं लेकिन पार्टी को भी मजबूत करेंगे। अब जो निषाद समाज के लिए हक की बात करेगा, उत्तर प्रदेश में केवल वही राज करेगा। मेरा मंत्री पद ले लो लेकिन सरकार आरक्षण दे। बात नहीं सुनी गई तो धरना देंगे। मेरा कार्यकर्ता ही मेरे लिए सबकुछ है।'

 

बता दें कि वर्तमान में निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं। 2022 के चुनाव बाद संजय निषाद को यूपी सरकार में मत्स्य विभाग में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।


और पढ़ें