logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सऊदी में गाजीपुर के युवक की गोली मारकर हत्या, लाश के इंतजार में हैं परिजन

यूपी के गाजीपुर जिले के एक युवक की सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सऊदी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पढ़ें रिपोर्ट।

news image

प्रतीकात्मक फोटो Photo Credit Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक युवक की सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वेतन विवाद के बीच तीन लोग कमरे में घुसे और युवक के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सऊदी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

भारत में परिजन शव के वतन लौटने का इंतजार कर रहे हैं और केंद्र सरकार से जल्द शव मंगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे हैं। यह मामला गाजीपुर जिले की जखनियां तहसील क्षेत्र के अलीपुर मादरा (नवपुरा) गांव का है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय विनोद यादव के रूप में हुई है। वह रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके दो भाई भी वहीं नौकरी करते हैं।

वेतन विवाद के बीच कमरे में घुसे तीन लोग

परिजन के अनुसार, 12 जुलाई की रात विनोद यादव अपने कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान तीन लोग कमरे में घुसे और कथित तौर पर वेतन विवाद को लेकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी वीडियो कॉल के जरिए परिवार तक पहुंची, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

 

यह भी पढ़ें: बरेली-पीलीभीत हाइवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट में पंजाब के 3 लोगों की मौत

सऊदी पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मृतक के भाई प्रमोद यादव, अभी सऊदी अरब में हैं, स्थानीय पुलिस की जांच में सहयोग कर रहे हैं। घरवालों का कहना है कि सऊदी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद शव भारत भेजा जाएगा।

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

विनोद यादव अपने पीछे पत्नी कुसुम देवी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: BJP से बगावत या सीटें बढ़वाने का प्लान, अचानक शिवपाल से क्यों मिले संजय निषाद?

परिजनों की सरकार से अपील

परिवार ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि विनोद यादव का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। साथ ही उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें