logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किशनगंज में 406 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 होमगार्ड भी दबोचे

किशनगंज पुलिस ने दालकोला चेकपोस्ट पर 406 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। इस मामले में रिश्वत लेकर उन्हें रास्ता पार कराने वाले 2 होमगार्ड जवानों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Kishanganj

किशनगंज पुलिस। Photo Credit: KishanganjPolice/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के किशनगंज में स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 406 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 40 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो मामले में नया मोड़ आ गया। पूछताछ में दालकोला चेकपोस्ट से जुड़ा कनेक्शन सामने आया। पुलिस ने चेकपोस्ट पर तैनात दो होमगार्ड जवानों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक होमगार्ड फरार है। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक बाइक से स्मैक की खेप लेकर दालकोला की तरफ से किशनगंज आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 406 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा 40 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तीनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने सच उगल दिया। तीनों ने बताया कि वे लंबे समय से स्मैक तस्करी के धंधे में हैं और बंगाल से स्मैक लाकर बिहार में सप्लाई करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: पेन ड्राइव में मिला नाबालिग से यौन शोषण का वीडियो, 84 साल का कारोबारी गिरफ्तार

चेकपोस्ट पर पैसे लेकर होमगार्ड कराते थे स्मैक पार

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवकों ने दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवानों को लेकर जरूरी जानकारी दी। आरोपितों ने बताया कि होमगार्ड जवानों की मदद से स्मैक की खेप चेकपोस्ट पार करायी जाती थी। चेकपोस्ट पर चेकिंग से बचने के लिए वे होमगार्ड जवानों को पैसे देते थे और जवान उन्हें बिना चेकिंग के ही पार करा देते थे। इसके बाद पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवानों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने होमगार्ड ब्रजकिशोर कुमार और आकाश कुमार उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि दोनों तस्करों से पैसे लेकर उनकी मदद करते थे। हर सामान पर उन्हें मोटी रकम मिलती थी।

होमगार्ड्स द्वारा पैसे लेकर तस्करों को बचाना

मामले में एक दूसरे होमगार्ड जवान राज किशोर कुमार के भी फरार होने की बात सामने आयी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार होमगार्ड ब्रजकिशोर कुमार के पास से पुलिस ने 55 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह पैसा तस्करों से लिया गया था। इससे पहले बाइक सवार तीन आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये मिले थे। इस तरह पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में कुल 95 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने बरामद पैसों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

स्मैक तस्करी और चेकपोस्ट पर तस्करी का सामान पार कराने के आरोप में गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन तस्कर और दो होमगार्ड को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चेकपोस्ट से स्मैक की खेप पार कराने का कथित नेटवर्क कितना पुराना है और इसमें और कितने लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इसमें कोई बड़ा अधिकारी भी शामिल है या नहीं। 

 

यह भी पढ़ें: बच्ची को बहलाकर घर ले गया, रेप-हत्या के बाद बोरी में फेंकी शव, एनकाउंटर में ढेर

जांच बढ़ने पर सुरक्षा पर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद पुलिस के सामने सिर्फ तीन युवकों से स्मैक बरामदगी का मामला नहीं रह गया है। अब जांच का दायरा चेकपोस्ट पर तैनात जवानों की भूमिका तक पहुंच गया है। 406 ग्राम स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। दालकोला चेकपोस्ट बंगाल-बिहार का बॉर्डर है और यहां से हर दिन सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में वहां तैनात कर्मियों पर ही तस्करों की मदद करने का आरोप लगना व्यवस्था के लिए गंभीर मामला माना जा रहा है। 


और पढ़ें