आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव के खिलाफ उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आईआईटी कानपुर के कॉग्निटिव साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने घरेलू हिंसा, वैवाहिक दुष्कर्म और दूसरी महिलाओं से कथित संबंधों समेत कई आरोप लगाए हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि प्रोफेसर ने वर्ष 2022 में एक विवाहित पीएचडी छात्रा के साथ अपने कार्यालय में कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
एफआईआर के मुताबिक, निशीथ श्रीवास्तव और अन्वेष्णा श्रीवास्तव की शादी दिसंबर 2012 में हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2025 से दोनों के वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ने लगा। आरोप है कि दिसंबर 2025 में प्रोफेसर ने पत्नी के सामने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में उन्होंने एक विवाहित पीएचडी छात्रा के साथ अपने कार्यालय में चार बार शारीरिक संबंध बनाए थे। शिकायत में नवंबर 2025 से एक महिला प्रोफेसर के साथ भी कथित अनुचित संबंध होने का आरोप लगाया गया है। पत्नी का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें कथित तौर पर अपनी सहनशीलता बढ़ाने की सलाह दी गई।
तोड़फोड़, चाय फेंकने और चाकू दिखाने का भी आरोप
शिकायत में घरेलू हिंसा के भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्नी का आरोप है कि 11 नवंबर 2025 को प्रोफेसर ने घर में तोड़फोड़ की, कथित तौर पर गर्म चाय फेंकी और शादी की तस्वीरों को हथौड़े से नुकसान पहुंचाया। शिकायत के अनुसार, उन्हें चाकू दिखाकर डराने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद 15 जनवरी 2026 को कथित तौर पर जमीन पर गिराकर चेहरे और सिर पर कई थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह घटना उनके छोटे बेटे के सामने हुई।
सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने पर बच्चे ने बताई बात
एफआईआर में दावा किया गया है कि घटना के बाद संस्थान के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उस समय प्रोफेसर ने पत्नी पर थप्पड़ मारने की बात कही लेकिन बच्चे ने कथित तौर पर घटना के संबंध में अलग जानकारी दी।शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल 2026 को मानसिक तनाव के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: यूपी के पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, भाई ने लगाए BJP पर आरोप
पत्नी की इच्छा के खिलाफ संबंध बनाने के प्रयास का आरोप
एफआईआर में 4 जुलाई 2026 की एक घटना का भी उल्लेख है। आरोप है कि उस दिन प्रोफेसर ने पत्नी की इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके अलावा रिश्तेदारों के साथ कथित अभद्रता, घर में प्रवेश से रोकने और घर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करने जैसे आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने घरेलू खर्च और आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घर के रखरखाव, कर्मचारियों के वेतन और अन्य कई घरेलू खर्च उन्होंने स्वयं उठाए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ।विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर और उनकी पत्नी फिलहाल आईआईटी कानपुर की ओर से आवंटित अलग-अलग आवासों में रह रहे हैं। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनाओं से जुड़े साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है।
प्रोफेसर ने आरोपों को बताया झूठा और मनगढ़ंत
मामले में प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि वह इन झूठे और मनगढ़ंत आरोपों से स्तब्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि शिकायत और उससे जुड़े कथित मीडिया अभियान के वास्तविक कारण जांच के दौरान सामने आएंगे।
प्रोफेसर ने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि अपुष्ट आरोपों को सनसनीखेज तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए और उन्हें विश्वास है कि जांच के बाद सच सामने आएगा।
यह भी पढ़ें: 5 साल का इश्क फिर नया प्यार, पूर्व प्रेमी बना रोड़ा पति संग रची मौत की साजिश
एसीपी दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक, कल्याणपुर थाने में दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत में बताए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद