logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची के साथ हुआ गैंग रेप, 2 आरोपी पकड़े गए, 1 फरार

उत्तर प्रदेश में 7 साल की बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ जिसके बाद दरिंदों ने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की थी। पुलिस 3 आरोपी की तलाश में जुटी है।

girl

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सात साल की बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ। आरोपियों ने रेप करने के बाद लड़की की हत्या कर दी। पीड़ित बच्ची के साथ गाजियाबाद के अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल में दुष्कर्म किया गया था। मॉल के बेसमेंट में ही बच्ची की बिना कपड़ों के खून से लथपथ हालत में लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची के सिर पर रॉड मारकर जान ले ली। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है जहां विपक्षी नेताओं ने बीजेपी (BJP) पार्टी पर निशाना साधा और न्याय की मांग की है। गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा पीड़ित परिवार से मिले और गहरी संवेदना जाहिर की थी।

 

यह मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है जहां शुक्रवार को बच्ची मॉल के पास ही खेल रही थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी तो उनके परिवार ने रात के 10 बजे पुलिस कंप्लेन कराया। जानकारी के लिए बता दें, बच्ची का परिवार अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल के परिसर में ही रहता है जो मॉल में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शुक्रवार की रात को ही मॉल के बेसमेंट में बच्ची का शव खोज लिया था। पुलिस ने रेप और हत्या के आरोप में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: POSCO के आरोपी ने 6 लोगों की ले ली जान, जमानत पर बाहर आते ही किया मर्डर

 

कैसे मिला बच्ची का शव?

 

पुलिस ने बच्ची की तलाश करने के लिए मॉल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की तलाश की थी जहां कैमरे में 3 युवक बच्ची को अपने साथ मॉल के बेसमेंट जाते नजर आए। इसके बाद मॉल के बेसमेंट में गए तो बच्ची का शव देखकर सब हैरान रह गए, जहां बच्ची का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और उनके शरीर पर खरोंच के निशान थे। बच्ची की मां के मुताबिक बच्ची के शव पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, धरने के बाद दर्ज हुई FIR

क्या आरोपियों ने कबूला जुर्म?

 

इस मामले पर डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार की रात को ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपी मजदूर ही हैं जो दूसरी बिल्डिंग में मजदूरी करते थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों लोगों ने मिलकर शराब पी थी जिसके बाद लड़की को अपने साथ बेसमेंट ले गए और रेप किया। फिलहाल 3 आरोपी की तलाश की जा रही है।


और पढ़ें