logo

मूड

ट्रेंडिंग:

17 साल की उम्र में NDA कैडेट की ट्रेनिंग परेड के बाद मौत, क्यों सवाल उठे?

पुणे के नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में ट्रेनिंग के दौरान 17 साल के एक कैडेट की मौत हो गई। पिछले एक साल में यह तीसरे कैडेट हैं, जिनकी एनडीए अकादमी में मौत हुई है।

 NDA training

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान एक कैडेट की मौत हो गई। कैडेट सुबह की ट्रेनिंग परेड कर रहे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एनडीए कैडेट का इलाज किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अक्टूबर 2025 के बाद एनडीए में ट्रेनिंग के दौरान मौत का यह तीसरा मामला है।

 

मृतक कैडेट का नाम अभिनव बाजपेयी था, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। अभिनव ने 24 जून 2026 को नेशनल डिफेंस अकादमी जॉइन की थी। अभिनव के निधन की खबर सुनकर उनके परिजनों में दुख का माहौल है। जानकारी के लिए बता दें कि अभिनव की मौत सिर्फ 17 साल की उम्र में हो गई।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के पुलिस के रिकॉर्ड में 'दलित' शब्द बैन, वजह क्या है?

 

परेड ट्रेनिंग के बाद हुई मौत

 

अभिनव की मौत की जानकारी पुणे के डिफेंस पब्लिक रिलेशन ऑफिस के अधिकारियों ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी। इसमें बताया गया कि अकादमी जॉइन करने के बाद अभिनव पहली बार परेड ट्रेनिंग में शामिल हुए थे। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बेचैनी होने लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

 

अभिनव को सड़कवासा के आर्मी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अकादमी के अधिकारियों ने ही अभिनव के परिवार को उनके निधन की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में रात के अंधेरे में हुआ एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 आरोपी मारे गए

1 साल में 3 कैडेट की हुई मौत

 

एनडीए ट्रेनिंग सेंटर में किसी कैडेट की मौत होने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल यानी अक्टूबर में एक कैडेट की स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान मौत हो गई थी। इसी अक्टूबर महीने में एक 18 साल के कैडेट ने आत्महत्या कर ली थी। अब अभिनव की मौत की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अभिनव की मौत किस वजह से हुई।


और पढ़ें