मणिपुर के चंदेल जिले में जहीली शराब पीने से 8 लोगों की जान चली गई। पिछले तीन दिनों सभी की मौत हुई है। 181 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने लोगों से अत्याधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
सीएम युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को दो अस्पतालों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि 140 लोगों का लाम्फेलपट के शिजा अस्पताल में और 41 का सजीवा के बबीना अस्पताल में इलाज चल रहा है। मणिपुर सरकार ने जरूरी दवाओं के साथ एक मेडिकल टीम भी जिले में भेजी है। सीएम ने बताया कि सभी पीड़ितों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: 'महंगाई में बच्चे पालन मुश्किल', 20 दिन की बेटी बेचने अस्पताल पहुंची मां
तीन दिन में कई सभी की जान
पुलिस के मुताबिक 18 नवंबर को पांच लोगों की मौत हुई। गुरुवार को एक व्यक्ति ने जान गंवाई। शुक्रवार यानी 20 नवंबर को दो और लोगों ने दम तोड़ा। तीन दिन में आठ लोगों की मौत से पूरे जिले में हड़कंप है। पुलिस का कहना है कि मृतकों में से पांच लोगों का संबंध काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
पुलिस का कहना है कि अभी तक मौत के पीछे की सटीक वजह का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील भी की। पुलिस ने कहा कि आम लोगों को अगली सूचना तक स्थानीय स्तर पर बनी शराब या संदिग्ध स्रोतों से मिले मादक पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।
इनकी हुई मौत
चंदेल के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा, 'कथित तौर पर पी गई शराब काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी। शराब चंदेल जिले में नहीं बनाई गई है।' पुलिस ने बताया कि जान गंवाने वालों में किशन ह्रांगबंग अनल और ह्रांगबंग बेरुंग अनल नुंगपन गांव के रहने वाले थे। वहीं ह्रांगबंग मोहरिंग अनल डांगखुन गांव, रोड अंगनाहरिंग अनल खबाथेल गांव, केएल रामथियांग अनल जुलबांगचिंग गांव, एनएल मोथाहरिंग अनल खंबाथेल गांव, टीएस एशिंग कननखु गांव और टीएस लवली खंबाथेल गांव के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें: UP चुनाव में BJP का गठबंधन गणित, योगी समेत 4 दिग्गज संभालेंगे सीटों की बातचीत
मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस की चेतावनी
पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने अपने घर में दम तोड़ा है। वहीं कुछ की मौत इलाज के दौरान हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई मिलावटी शराब बना रहा है या बेच रहा तो उसकी जानकारी थाने में दें। इसके अलावा यह भी कहा कि अगर किसी को शराब पीनने बाद चक्कर आता है, सिरदर्द, पेटदर्द, धुंधला दिखना और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या आ रही है तो तुरंत अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा संदिग्ध शराब पीने वाले लोगों से जांच करवाने की भी गुजारिश की।