logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत; शवों के चीथड़े उड़े

बिहार के सिवान जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि दीवाली की वजह से फैक्ट्री में रात-दिन काम चल रहा था।

news image

सिवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के सिवान जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के जामो थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में रखे पटाखे फूटने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार धमाके होते रहे। इस हादसे में अभी तक करीब 4 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। धमाके की वजह से शवों के चीथड़े उड़ गए हैं। 

 

बताया जा रहा है कि दीपावली के अवसर पर अधिक संख्या में पटाखे बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री मालिक के साथ कई मजदूर काम पर जुटे थे। इसी दौरान अचानक बारूद में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। सिवान के एसपी भारत सोनी में फिलहाल चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

यह भी पढ़ें: एक ऑडियो और 500 करोड़ का दावा, महाराष्ट्र की सियासत में कैसे मचा हड़कंप?

घर में ही बनाए जा रहे थे पटाखे

यह हादसा जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। यहां एक घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। घर को ही फैक्ट्री बना दिया गया था। अंदर बड़ी मात्रा में बारूद, पटाखे और बम बनाकर रखे गए थे। दीपावली नजदीक होने के कारण फैक्ट्री में दिन-रात काम चल रहा था।

दो किमी तक सुनी गई आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज आई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक के बाद एक कई धमाके होने लगे। पूरे गांव में धुएं का गुबार छा गया। धमाकों की आवाज 2 किमी दूर तक सुनी गई।

 

आग इतनी भीषण थी कि कोई भी फैक्ट्री के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। लगातार धमाके होने से बचाव कार्य में भी परेशानी आई। करीब डेढ़ घंटे तक बम और पटाखों में धमाके होते रहे। 

लगातार होते रहे धमाके, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

ग्रामीणों से मामले की सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में फैक्ट्री मालिक भी शामिल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और हड़कंप मचा हुआ है। घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

 

एसपी ने बताया कि मामला अवैध पटाखा फैक्ट्री का है। बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो', दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; कई हिरासत में

पहले भी हो चुके हादसे

सीवान में हर साल दीपावली के समय अवैध पटाखा फैक्ट्रियों की भरमार हो जाती है। बिना सुरक्षा मानकों के घरों में बारूद रखा जाता है। पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इस बार के हादसे ने फिर से प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिले में चल रही सभी अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई हो और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।


और पढ़ें