logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दशहरा पर दिल्ली-नोएडा के कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

20 अक्टूबर को नोएडा के कुछ रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आप भी घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देख लें।

road

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

20 अक्टूबर को कई लोग दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाकर रावण दहन और रामलीला देखेंगे। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक नोएडा के कुछ सड़क मार्गों पर शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि लोग दूसरे रास्तों से आवाजाही कर सकें और एक ही सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। अगर आप भी आज गाड़ी से सफर करने वाले हैं, तो उससे पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।

 

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, आज शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे तक कुछ सड़क मार्गों पर गाड़ियों की आवाजाही डायवर्ट की जाएगी, ताकि ट्रैफिक जाम कम से कम हो। ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, NH-24, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A, रोड नंबर 56 और विकास मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। अब सवाल उठता है कि नोएडा के किन रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में UPSC की तैयारी करने वाले छात्र ने की आत्महत्या, नोट में बताई वजह

गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी

नोएडा के सेक्टर-21A स्थित स्टेडियम के पास गाड़ियों की आवाजाही पर खास प्रतिबंध रहेगा, क्योंकि स्टेडियम में कई लोग रामलीला देखने आएंगे। इस वजह से आसपास की सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही रोकी जाएगी, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

 

सेक्टर-8, 10, 11 और 12 चौक से स्टेडियम चौक होते हुए मोदी मॉल चौक तक जाने वाला रास्ता गाड़ियों के लिए बंद  रहेगा। नोएडा सेक्टर-10, सेक्टर-21 यू-टर्न से सेक्टर-12, 22 और 56 तिराहे की ओर जाने वाला रास्ता गाड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर-12/22 चौक होते हुए रिलायंस चौक तक जाने वाला रास्ता प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सेक्टर-31 चौक से मोदी मॉल चौक की ओर जाने वाला रास्ता गाड़ियों के लिए बंद रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: नोटिस मिला, हाई कोर्ट ने फटकारा, अब वही जमीन यूसुफ पठान को तोहफे में मिलेगी

 किन रास्तों से स्टेडियम जाएं?

आज के दिन गाड़ी से जाने वाले लोग रजनीगंधा चौक और सेक्टर12/22/25 तिराहे से स्टेडियम चौक जा सकते हैं। इसके अलावा, डीएम चौक या जलवायु विहार की ओर से मोदी मॉल की तरफ जाएं। इसके अलावा, सेक्टर-54 से चौकी तिराहे और जलवायु विहार चौक वाले रास्ते से स्टेडियम जा सकते हैं।

Related Topic:#State News

और पढ़ें