logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में निकला झूठा

दिल्ली और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में यह खबर झूठी निकली और कहीं भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश की राजधानी दिल्ली में 9 फरवरी (सोमवार) की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह खबर मिलते ही माता-पिता और स्कूल प्रशासन में डर का माहौल बन गया। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते स्कूलों में पहुंचे और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। राहत की बात यह रही कि पूरी तलाशी के बाद पुलिस को कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

जांच के दौरान स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस के अनुसार, इस धमकी भरे ईमेल में आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं और दोपहर 1:11 बजे धमाका करने का दावा किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: तंबाकू कंपनी मालिक के बेटे की लैंबॉर्गिनी का सड़कों पर उत्पात, कई को रौंदा

 

ईमेल में क्या था?

धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7:22 बजे भेजा गया था, जिसमें सोमवार दोपहर और 13 फरवरी को संसद पर हमले की बात भी कही गई थी। सूत्रों के मुताबिक, इसी ईमेल में चंडीगढ़ के भी 3-4 स्कूलों को निशाना बनाने की बात लिखी थी।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस अब इस ईमेल के पीछे मौजूद लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

बता दें कि पिछले महीने भी दिल्ली के कई स्कूलों में इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जो बाद में अफवाह साबित हुई थीं। प्रशासन ने लोगों से पैनिक न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें: बैंड बाजा लेकर प्रताप बाजवा के घर प्रदर्शन क्यों करने जा रही आम आदमी पार्टी?

 

जनवरी के अंत में 28-29 जनवरी को, दिल्ली के 5-10 स्कूलों (जैसे लोरेटो कॉन्वेंट, डॉन बॉस्को, कार्मेल कॉन्वेंट) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस ने स्कूलों को खाली कराया लेकिन जांच में यहां भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। ये धमकियां फर्जी निकली।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap