logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शिवा की हत्यारोपी श्रद्धा के प्यार में पहले भी 3 लड़कों ने खाया जहर, हुआ खुलासा

लखनऊ के बिजनेसमैन शिवा की हत्या की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर उनके दोस्त ने खुलासा किया। जिसके मुताबिक, श्रद्धा के प्यार में कथित तौर पर तीन लड़कों ने जहर खाया था।

Shraddha

श्रद्धा दुबे, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि श्रद्धा के प्यार में पहले भी तीन युवकों ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। श्रद्धा के एक दोस्त ने बताया कि 2009 से 2010 के बीच प्रेम के चलते तीन लड़कों ने अपनी जान लेने की कोशिश की थी। इसके अलावा श्रद्धा के दोस्त ने दावा किया कि जब वह 11 वीं क्लास में थी, तभी प्रेमी के साथ घर छोड़कर मुंबई चली गई थी।

 

श्रद्धा के एक दोस्त ने हिंदुस्तान को बताया कि श्रद्धा जब 9वीं क्लास में थी, तभी से उनके प्यार के किस्से मशहूर थे। श्रद्धा के दोस्त ने पहचान छिपाकर दावा किया है कि श्रद्धा तीन से चार लड़कों के साथ गहरी दोस्ती कर चुकी थी। श्रद्धा की लड़कों के साथ दोस्ती टूट जाती, तो लड़कों ने अपनी जान लेने की कोशिश की थी। इसी को लेकर श्रद्धा के दोस्त ने दावा किया कि तीन लड़कों ने जहर खाकर जान लेने की कोशिश की थी। हालांकि, श्रद्धा के दोस्त ने सिर्फ दावा किया और इन दावों से जुड़ा कोई सबूत पेश नहीं किया।

 

यह भी पढ़ें: GRP जवानों ने 2 युवकों को फट्टे से पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो किए गए लाइन हाजिर

घर छोड़कर भागी थी श्रद्धा

श्रद्धा के दोस्त ने दावा किया कि जब वह 11वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी, तब से उन्हें मॉडलिंग का बेहद शौक था। अपने मॉडलिंग के सपने को पूरा करने के लिए वह 11वीं क्लास में ही अपने एक प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई थी।

 

इसके बाद जब श्रद्धा मुंबई गई, तो अपने प्रेमी के साथ कुछ दिन रही थी। उसके बाद सिर्फ 25 दिनों बाद अपने प्रेमी को बिना बताए मुंबई से रायबरेली आ गई थी। श्रद्धा दुबे को लेकर ऐसे ही कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की ठोस पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: टायर चोरी मामले में हुई थी पूछताछ, ड्राइवर की मौत के बाद 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

क्या है शिवा मर्डर केस?

लखनऊ के व्यापारी शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शिवा के परिवार ने आरोप लगाया कि श्रद्धा दुबे ने शिवा की हत्या करवाई थी। इस मामले को लेकर शिवा की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद श्रद्धा फरार हो गई थी। श्रद्धा के साथ शिवा मर्डर केस के आरोपी रश्मि और दानिश भी हैं, जो शिवा की मौत के बाद फरार हो गए थे। 20 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

श्रद्धा के खिलाफ पुलिस की जांच

व्यापारी शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी के तौर पर पुलिस ने श्रद्धा को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस की टीम ने श्रद्धा के बैंक खातों की डिटेल देखी, जिसके बाद पुलिस ने श्रद्धा की बहन से बैंक का ब्योरा मांगा था। श्रद्धा के बैंक खाते में 6 लाख रुपये थे, जिसे पुलिस ने फ्रीज करवा दिया। इसके साथ ही श्रद्धा का एक और बैंक खाता फ्रीज करवाया गया था, जो सहारनपुर पुलिस की साइबर ठगी से जुड़ा हुआ था। पुलिस श्रद्धा की फोन डिटेल की भी जांच कर रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें