बिहार के दिघवाड़ा के रहने वाले शुभम कुमार ने मोबाइल गेम कैंडी क्रश सागा में एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है। शुभम ने इस गेम में 22,222वां लेवल पार कर लिया है। इस रिकॉर्ड के लिए 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की ऑफिसियल वेबसाइट पर टीनएजर कैटेगरी में कैंडी क्रश सागा का हाई लेवल के रुप में दर्ज किया गया है।
शुभम ने यह रिकॉर्ड 5 जुलाई 2026 को बनाया था। वह फिलहाल सीवान के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। यह रिकॉर्ड विशेष रूप से टीनएजर्स की श्रेणी के तहत दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि के बाद बिहार सरकार ने भी उन्हें बधाई दी है। साथ ही कॉलेज की ओर से भी नाम रोशन करने के लिए बधाई दी गई।
यह भी पढ़ें: सीमापुरी हादसा: मलबे में दबा एक और शव बरामद, अब तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत
क्या रिकॉर्ड बनाया?
'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' ने इस रिकॉर्ड को 'हाईएस्ट लेवल अचीव्ड इन कैंडी क्रश सागा (टीनएजर)' का टाइटल दिया है। शुभम ने अपने इस रिकॉर्ड को पाने के बाद कहा है कि लगातार सालों से खेलने की प्रैक्टीस और कई घंटों तक पूरी तरह से इसमें रम जाने का नतीजा है। इस रिकॉर्ड के बाद भी वह रूके नहीं। अभी भी वह इसमें खेल कर कई लेवल पार कर चुके हैं।
गेम में नए लेवल जुड़ने के साथ ही शुभम ने ऑनलाइन कम्युनिटी में बताया कि वह अब तक 23,000 से भी ज्यादा लेवल पार कर चुके हैं। साथ ही गेम मैप के आखिरी छोर तक पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि वह 23,165वें लेवल तक पहुंच चुके हैं और आगे भी खेलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: जिस लड़की का iPhone चुराया, एक महीने बाद उसी से मांग लिया पासवर्ड
क्या है कैंडी क्रश सागा?
यह मोबाइल पर खेले जाने वाला गेम है। यह एक तरह का पजल या पहेली का गेम है। इसमें खिलाड़ियों को एक ही रंग की तीन या उससे ज्यादा कैंडीज को एक साथ मिलाकर बोर्ड से हटाना होता है। इसमें हर लेवल को पूरा करने के लिए एक तय टारगेट होता है। साथ ही इसमें सीमित मूव्स या चांस दिया जाता है जिसके जरिए गेम में लेवल को पार किया जाता है।