logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिक्किम में भारी लैंडस्लाइड से कई घर और इमारतें तबाह, हाई अलर्ट पर पुलिस-अधिकारी

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके में लैंडस्लाइड से गांव के कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है और नुकसान का आकलन क‍िया जा रहा है।

Sikkim Heavy Rain, Sikkim Landslide, Rimbi Landslide

सिक्किम के रिंबी इलाके में लैंडस्लाइड, Photo Credit-Chat GPT ,

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके में लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है। भारी बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से गांव के कई घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है और नुकसान का आकलन क‍िया जा रहा है। भूस्खलन की वजह से कई क्षेत्रों में मलबे, कीचड़, सड़क टूटने या सड़क जाम होने जैसी समस्याएं पैदा हो गई हैं। लैंडस्लाइड का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।   

 

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

 

यह भी पढ़ें: कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में भारत को दिलाया गोल्ड

सामने आया खौफनाक वीडियो 

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बीच पहाड़ों की ऊपरी ढलानों से मिट्टी, चट्टानों और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिससे निचले इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 30 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं। लैंडस्लाइड का मलबा जब आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने लगा तो इससे रास्ते में पड़ने वाले बिजली विभाग के सरकारी क्वार्टरों सहित कई इमारतों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा।

इलाके में लगातार बारिश के कारण जमीन के और खिसकने का खतरा बना हुआ है। वहीं रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में पहले से ही भूस्खलन की गतिविधियां प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। फिलहाल प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।   

CM प्रेम सिंह तमांग ने क्या कहा?

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार के लिए लोगों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की।  CM ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी।  

Related Topic:#Accident

और पढ़ें