logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रात को पति के साथ पी थी शराब, साथ सोए, सुबह मिली पत्नी की लाश, मसूरी में हडकंप

उत्तराखंड के मसूरी में दिल्ली से आई एक महिला की लाश एक होम स्टे के कमरे में मिली। पति-पत्नी ने रात में एक साथ शारब पी थी और सुबह पत्नी की लाश कमरे में मिली।

Ai image of crime scene

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

उत्तराखंड के मसूरी से एक बेहद चौंकाने वाला और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। यहां एक होम स्टे में ठहरी 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की लाश मिली। बताया जा रही है कि यह महिला अपने पति के साथ दिल्ली से मसूरी में घूमने आई थी। महिला की लाश देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और मामले की जांच की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, राधा गायत्री अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ घूमने के लिए मसूरी आई थीं। दोनों की शादी करीब 8 महीने पहले हुई थी। दोनों आईटी प्रोफेशनल बताए जा रहे हैं। राधा गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती थीं जबकि उनके पति पुणे स्थित कंपनी में काम करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था मौलाना, एक चैट ने खोल दिया राज, ATS ने पकड़ा

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कियाना होमस्टे के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत बेहद गंभीर है और वह कोई हलचल नहीं कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस सूचना के तुरंत बाद मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान टीम और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे, तो फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

संदिग्ध हालत में मिली लाश

पुलिस की टीम जब कमरे के भीतर दाखिल हुई तो हैरान रह गई। मृतका का शव फर्श पर बिना कपड़ों के पड़ा था और बेड की चादर पर खून फैला हुआ था। पुलिस की फील्ड यूनिट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की और वहां से कई महत्वपूर्ण सैंपल कब्जे में लिए। कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और कुछ खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ है।

पति ने क्या बताया?

इस घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति सौम्या श्रीचरण से पुछताछ की। उनके पति ने बताया कि वे दोनों 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेष घूमने आए थे। इसके बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे वे मसूरी के इस होमस्टे में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दोनों ने कमरे के अंदर शराब पी थी और सुबर करीब 3:30 बजे सो गए थे। 

 

पति ने बताया कि सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी की नाक से खून बह रहा है। इसके बाद उसने कमरे में आसपास देखा तो उसे हैरानी हुई। उसने देखा कि उसकी पत्नी के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने होम स्टे के कर्मचारियों को सूचना दी। 

 

यह भी पढ़ें: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था मौलाना, एक चैट ने खोल दिया राज, ATS ने पकड़ा

जांच जारी

इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सभी हैरान हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के सास ससुर मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही मृतका के माता-पिता को भी मामले की सूचना दे दी गई है। अभी तक मृत्यु के असली कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मृतका के शक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें