logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटे ने मां को कमरे में बुलाया, चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का प्रयास

बिहार में एक शादीशुदा बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह शोरगुल मचाकर लोगों को इकट्टा किया। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

Bihar News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक 35 वर्षीय युवक पर अपनी ही मां के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता ने सकरा थाना में अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि सुबह वह घर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान उसका बेटा प्रसाद देने के बहाने उन्हें कमरे में बुलाकर ले गया। 

 

आरोप है कि कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और शोर मचाते आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। हालांकि तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था।

 

यह भी पढ़ें: कुलगाम में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने दो मजूदरों को मारी गोली; एक की मौत

शराब के नशे में था आरोपी, पत्नी 8 दिनों से मायके में

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। वह अक्सर नशे में घर आकर झगड़ा करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी पिछले आठ दिनों से अपने मायके में रह रही है। इसी का फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर पर नहीं थे। पीड़िता के कुल तीन संतान हैं। आरोपी सबसे बड़ा है। उसके अलावा दो बेटियां भी हैं। आरोपी के खुद के भी दो बेटे और एक बेटी हैं। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, मेडिकल जांच शुरू

सकरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तुरंत पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 'प्रॉपर्टी' को मिलेगा आधार कार्ड, रेखा सरकार क्यों उठा रही ऐसा कदम?

गांव में आक्रोश, पंचायत कर गिरफ्तारी की मांग

घटना से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पंचायत करके आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि ऐसा बेटा समाज के लिए कलंक है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं ने भी सड़क पर उतरकर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।


और पढ़ें