logo

ट्रेंडिंग:

'मेरे बेटे का रेप हुआ है,' लक्ष्मी नगर कांड पर पीड़ित युवक की मां ने क्या कहा?

दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में थार पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक घर में घुसकर गुंडागर्दी की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Delhi Crime

सांकेतिक तस्वीर। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में रहने वाले परिवार के साथ बदमाशों ने बर्बरता की सारी हदें पार की हैं। एक महिला के साथ थार सवार बदमाशों ने छेड़छाड़ की, पति को खींचकर दिनदहाड़े पीटा और बेटे को सरे आम घर से बाहर निकालकर नंगा किया और मारपीट की। झगड़ा एक रिहायशी इलाके में जिम चलाने को लेकर शुरू हुआ था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

2 जनवरी को हुई इस वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज को सीज किया गया है। स्थानीय पुलिस ने कहा राजेश गर्ग का घर लक्ष्मीनगर में है। वह अपने घर के नीचे बेसमेंट में एक जिम चलाते हैं। राजेश गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा कि जिम का रखरखाव सतीश यादव कर रहा था। उसने उन्हें धोखा दिया और पूरे जिम को ही अपने नाम करने की कोशिश की। दोनों के बीच इसे लेकर विवाद चल रहा था।

राजेश गर्ग ने बताया कि 2 जनवरी को उनकी पत्नी बेसमेंट में पानी का लीकेज चेक करने गईं थीं, जब सतीश यादव ने कई लोगों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। दोनों के बीच बहस हुई, उसने राजेश गर्ग और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की।  झड़प के दौरान उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई। 

यह भी पढ़ें: बंगाल से लेफ्ट और कांग्रेस को खत्म करने वाली ममता बनर्जी की कहानी क्या है?

पीड़ित युवक की मां ने क्या कहा?

पीड़ित युवक की मां रीता गर्ग ने कहा, 'यह संपत्ति हमारे नाम पर है। क्या हम अपनी जमीन पर खड़े नहीं हो सकते हैं। हम अपने घर के पास बेसमेंट के पास खड़े थे। तभी एक शुभम यादव नाम का लड़का आया। उसने मेरे पति को पकड़ लिया, मैंने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तभी एक पिंटू यादव नाम का शख्स आया। उसने अपनी गाड़ी हमारे पास रोकी, जिसमें मेरे पति मरते-मरते बच गए। उसने मेरे पति को मारना शुरू कर दिया।'

रीता गर्ग, पीड़ित युवक की मां:-
विकास यादव, पिंटू यादव और शुभम यादव ने मिलकर मेरे पति को मारा। मैं अपने पति को बचा पाती, इससे पहले उन्होंने मेरे पेट में मारा, उन्होंने मेरा बाल खींचा, उन्होंने मेरा अपमान किया। मैं पुलिस भागकर पहुंची, वे मेरे घर में घुसे, मेरे बेटे को खींचकर बाहर निकाला। उन्होंने उसके कपड़े उतारे। उन्होंने उसके पूरे कपड़े उतार दिए। उसे नंगा करके मारा गया। मेरे बेटे के साथ जो हुआ है, आप उसे समझ सकते हैं। ऐसा नहीं होता है कि सिर्फ औरतों का रेप होता है, मर्दों का भी रेप होता है। क्या यह किसी रेप से कम है। मैं यही पूछना चाहता हूं जो 15 लोगों ने उसके साथ किया है।

पीड़ित युवक के पिता ने क्या कहा है?

राजेश गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा है, 'मेरा बेटा मारपीट की खबर सुनकर नीचे आया। आरोपी ने उसे पकड़ा, खींचा और गली में घुसाया। उसके कपड़े उतारे, उसे नंगा किया, सरेआम सबके सामने उसे पीट दिया।' पुलिस ने बताया है कि वारदात सीसीटीवी में कैद है।'

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: सोमनाथ मंदिर: पंडित जवाहर लाल नेहरू की चिट्ठियों में क्या राज छिपा है?

लक्ष्मीनगर में हुआ क्या था?

राजेश गर्ग ने कहा है कि उनके बेटे को आरोपी खींच रहे थे, उसे मार रहे थे। सोशल मीडिया यह वायरल है, उन्होंने तब तक बच्चे को मारा, जब तक पुलिस वहां पहुंच नहीं गई। 

राजेश गर्ग, पीड़ित युवक के पिता:-
2 जनवरी को करीब 3 या 3.30 पर मैं घर के बाहर खड़ा था। वे आए और मुझे धक्का देकर पीटने लगे। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझे मारते रहे। मेरे बेटे को भी उन्होंने मारा, उसे सड़क पर छोड़ दिया गया। मेरे बेटे की 10 दिन में शादी होने वाली है। उसे बुरी तरह से मारा गया है। मैंने उसे सड़क पर पड़े देखा। उनके बेटे घर छोड़कर चले गए हैं और उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा है। मेरी पत्नी भागकर पुलिस के पास पहुंची, जबकि मेरे बेटा सड़क पर ही पड़ा रहा। जिस तरह से उसे नंगा किया गया, सड़क पर खींचा गया, क्या यह रेप से कम है।

पुलिस क्या कर रही है?

लक्ष्मीनगर पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने जान से मारने की कोशिश और महिला के शीलभंग की कोशिश करने से जुड़े आरोपों के तहत भी जांच शुरू की है। मुख्य आरोपी सतीश यादव गिरफ्तार कर लिया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap