logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली की एक और बिल्डिंग में भीषण आग, 8 को बचाया; 2 कुत्तों की मौत

दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC) में एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

New Friends Colony Fire

आग बुझाते दमकलकर्मी। Photo Credit- PTI

दक्षिणी दिल्ली में एक और आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार को दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC) में एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर से रेस्क्यू करके आठ लोगों की जान बचाई गई है। रेस्क्यू में बचे लोगों में चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

 

आग लगने के बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एसी और दूसरे घरेलू सामान में आग लगने की खबर मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में नहीं बिकेगा मांस, दुकानों को सीमा से बाहर करने का फैसला

आग पर काबू पाया

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 3:50pm बजे आग लगने की सूचना मिली। आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल की कुल पांच गाड़ियां लगाई गई थीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया और 4 बजकर 5 मिनट पर पूरी तरह से आग पर नियंत्रित कर लिया गया।

 

 

 

दो कुत्तों की दर्दनाक मौत

बताया गया कि इस घटना में किसी इंसान के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग में दो कुत्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आग की घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों में एक बच्चे की मौत की खबरें सामने आई थीं, लेकिन पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर से करोड़ों का चढ़ावा गायब! अखिलेश यादव के आरोप पर यूपी में भूचाल

 

यह घटना दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी इलाके में एक होटल हादसे के कुछ दिन बाद आई है। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। 3 जून को होटल में भीषण आग लगने के बाद लोगों को बिल्डिंग से निकलने का मौका नहीं मिला, जिससे यह हादसा और बड़ा हो गया। 


और पढ़ें