logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अगले महीने बौद्ध या मुसलमान बनूंगा', सपा MLC आकाश अग्रवाल ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश में MLC चुनावों के लिए हो रहे मतदान के दौरान कई जगहों पर हंगामा देखने को मिल रहा है। सपा के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने रोते हुए अपना दर्द जनता का सामने रखा।

डॉ. आकाश अग्रवाल

डॉ. आकाश अग्रवाल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान सियासी घमासान तेज हो गया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े और अपना दर्द बयां करने लगे। उन्होंने मतदान में गड़बड़ी, समर्थकों को परेशान करने, अधिकारियों की कथित अभद्रता और बूथ कैप्चरिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। भावुक होकर उन्होंने यहां तक कह दिया कि सिस्टम से उनका भरोसा उठ गया है, इसलिए वे अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह में इस्लाम कुबूल कर लेंगे। उनके इन बयानों के बाद यूपी की सियासत में भूंचाल आ गया है। 

 

शुक्रवार को मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्रों पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से अफवाहें फैलाई जाती हैं, आरोप लगाए जाते हैं और गाली-गलौज की जाती है। 

 

यह भी पढ़ें: 5 बातें कर रही हैं इशारा, पंजाब में तय है BJP और अकाली दल का गठबंधन

 

बूथ कैप्चरिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके समर्थकों, सहयोगियों और परिवार के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 पर कब्जा किए जाने की घटना हुई है और इससे जुड़ा वीडियो कमिश्नर को भेजा गया है।

आतंकवादी जैसा बर्ताव करने का आरोप

सपा प्रत्याशी ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, मानो वह पाकिस्तान से आए कोई आतंकवादी हों। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को डराया-धमकाया जा रहा है और प्रशासनिक मशीनरी निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय उन्हें परेशान कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि उन्हें हार-जीत की चिंता नहीं है, लेकिन लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए।  उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है। इस दौरान वह कैमरे के सामने भावुक होकर रोने लगे। उनके बयान और कैमरे के सामने भावुक होने का वीडियो सामने आने के बाद चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई। 

 

यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी से उत्तराखंड CM ने की बात, कहा- कलाकारों का हमेशा स्वागत और सम्मान

धर्म परिवर्तन की बात कही

बातचीत के दौरान आकाश अग्रवाल ने धर्म परिवर्तन करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मुझे अग्रवाल होने के कारण परेशान किया जा रहा है। हमारे यहां पुलिस आ रही है। पुलिस मां बहन की गाली दे रही है। जिन सनातक के रक्षकों के कारण हमें परेशान किया जा रहा है मैं ऐसे सनातन में रहना नहीं चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि वह शाही इदगाह में जाकर अपना धर्म परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बोद्ध धर्म में भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि गौतम बुद्ध में उनकी आस्था है। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर फैसला लेंगे। 

 


और पढ़ें