logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित पोस्टरों से सियासत गरमाई। SP सांसद आनंद भदौरिया क्रेन से खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और साजिश का आरोप लगाया।

SP MP Anand Bhadauria remove Akhilesh Yadav targeting poster

समाजवादी पार्टी सांसद आनंद भदौरिया, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार को शहर के बाहर कुछ जगहों पर समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर और बैनर लगाए गए। जैसे ही SP के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली, वे काफी नाराज हो गए और मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया भी वहां पहुंचे और गुस्से में ऊंचे खंभे पर चढ़कर वह बैनर फाड़ दिए।

 

उनके साथ छात्रसभा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह और बाकी कार्यकर्ताओं ने भी अलग-अलग जगह लगे पोस्टर हटा दिए। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर किसी अज्ञात लोगों ने लगाए थे, जिनमें सपा और उसके नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज नियम में क्या बदल गया है? पढ़ें हर सवाल का जवाब

पोस्टरों में लाल टोपी, साइकिल निशान और यादववाद इनकी पहचान जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया था। जैसे ही यह जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। SP सांसद आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्रेन से चढ़कर फाड़ा बैनर

विरोध के दौरान सांसद आनंद भदौरिया क्रेन की मदद से खंभे पर चढ़े और बैनर फाड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS रेफर

 

सांसद आनंद भदौरिया क्रेन ने कहा, 'यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सीतापुर में जो आपत्तिजनक हरकत हुई है, वह कायरतापूर्ण है। अगर किसी में हिम्मत है तो वह अपने नाम के साथ सामने आए, हम FIR दर्ज कराने के लिए जा रहे हैं।'


और पढ़ें