logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सपा को एक सीट भी नहीं मिलेगी', अब कांग्रेस ने यहां दिखाई आंख

यूपी में सीट शेयरिंग विवाद के बीच सपा कांग्रेस गठबंधन में तनाव बढ़ा। उत्तराखंड कांग्रेस ने सपा को एक भी सीट देने से साफ मना कर दिया है।

Congress and SP

कांग्रेस और सपा। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। अब इसका असर उत्तराखंड तक देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस के संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने गठबंधन के लिहाज से बड़ा बयान दिया है। उनका दावा है कि सपा का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है। पार्टी एक भी सीट जीतने की हालत में नहीं है। उत्तराखंड में गठबंधन के तहत सपा को एक भी सीट नहीं दी जाएगी। भंडारी ने कहा कि सपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन सिर्फ यूपी चुनाव की खातिर है।

 

कांग्रेस ने यूपी में सपा से 125 सीटें मांगी हैं, लेकिन सपा 26 सीट देने पर सहमत है। सीटों के बंटवारे पर बने संशय के बीच सपा ने मंगलवार की रात सहारनपुर समेत पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान भी कर दिया। इससे कांग्रेस बेहद खफा है। खासकर यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद नाराज हैं।

 

यह भी पढ़ें: पड़ताल: चीन से तुर्किये तक, सैकड़ों न्यूड वीडियो कॉल एप्स के पीछे कौन?

सपा के प्रत्याशी घोषित करने से कांग्रेस खफा

इमरान मसूद सहारनपुर से सांसद हैं। वहां से सपा का प्रत्याशी घोषित करना, उन्हें नागवार गुजरा। इमरान मसूद ने कहा कि, 'हम भीख नहीं मांग रहे हैं। जब एक तरफ आप बातचीत कर रहे हैं और दूसरी तरफ उम्मीदवारों का एलान करते हैं तो इससे पता चलता है कि आप गंभीर नहीं हैं। हम अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे कि आगे क्या करना है और क्या हमें बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं। पार्टी ही तय करेगी कि आगे क्या कदम उठाना है।'

 

मंगलवार रात को सपा ने बड़ा दांव चला। पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया। सहारनपुर से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, बेहट से उमर अली खान, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को उतारा है। इनमें से चार सीटें मौजूदा समय में सपा के कब्जे में है। ललितपुर को छोड़कर पश्चिमी यूपी की चार विधानसभा सीटों पर सपा को बीजेपी और उसके सहयोगी दल आरएलडी से चुनौती मिलेगी। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी खेल बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखती है।

 

यह भी पढ़ें: इजराइल की सेना ने रोका था महिला सैनिकों का ट्रायल, कोर्ट ने क्यों दिया दखल?

क्या हम आपस में लड़ना चाहते हैं: इमरान मसूद

दिल्ली स्थित प्रमोद तिवारी के आवास पर बैठक हुई। इसमें सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई। पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही। सपा ने 26 सीट देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन कांग्रेस ने इसे ठुकरा दिया। राम गोपाल यादव के एक बयान ने मामले को और गरमा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास 'बस्ता' लगाने के लिए काडर तक नहीं हैं। इस पर इमरान मसूद ने कहा, 'ऐसी बातें तब भी कही गई थीं, जब हमने 2009 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 21 सीट जीती थीं।' मसूद ने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं या बीजेपी से। यह तय होना चाहिए कि हम भाजपा से लड़ना चाहते हैं या आपस में ही लड़ना चाहते हैं।'


और पढ़ें