logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बाल पकड़कर घसीटा, पेट-पीठ पर लात-घूसों की बारिश; महिला सपा नेता के साथ मारपीट

चंदौली में सपा की महिला नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की।

Chandauli News

कैमरे में कैद मारपीट की घटना। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पिटाई का एक वीडियो भी वायरल है। इसमें दो महिला और दो पुरुष पहले बाल पकड़कर महिला नेता को घसीटते हैं और बाद में लात-घूसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई करते हैं। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मुगलसराय कोतवाली के मढिया गांव की है। सपा की महिला नेता गार्गी पटेल के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने गार्गी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें: 5 दिनों की CBI हिरासत में त्विषा की सास गिरिबाला सिंह, 7 सवाल जो पूछे जाएंगे

अस्पताल में भर्ती महिला सपा नेता

गार्गी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। अपनी शिकायत में गार्गी ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब नौ बजे की है।

 

सूजाबाद पड़ाव निवासी प्यारे मामा यादव और गार्गी जमीन कारोबार में साझी है। गुरुवार की सुबह प्यारे मामा उनेक घर पहुंचे। कुछ देर बाद ही उनके परिवार के अमित यादव, मनोज यादव, मोनी यादव और उर्मिला यादव घर में आ घुसे और अचानक हमला शुरू कर दिया।

 

गार्गी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कान की बाली, लॉकेट और सोने की चेन छीन ली। बच्चों पर भी हमला किया। जान से मारने के इरादे से बाल पकड़कर घसीटा, रॉड, लाठी-डंडा और लात-घूंसों से पिटाई की।  

 

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

उधर, इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है। यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। 


राजभर ने कहा कि अभी पिछड़ा वर्ग की सपा महिला विधायक से मारपीट पर आपकी चुप्पी बरकरार थी। अब चंदौली में आपकी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को घर में घुसकर बाल पकड़कर घसीटा गया। आप ही के स्वजातीय सपाई गुंडों ने लात-घूसों से पीटा। टेबल उठाकर सिर फोड़ा। मगर आप और आपका पूरा 'लाल टोपी गैंग' बस तमाशा देखता रहा। आपकी पार्टी में न प्रजापति समाज सुरक्षित है और न ही कुर्मी।

 

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी और बेटी ने कराई कांग्रेस नेता रामसिंह की हत्या? मौत की गुत्थी उलझी

'सामाजिक न्याय की बात करने का कोई हक नहीं'

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा, 'सोचिए और सच-सच बताइए कि क्या ऐसे ही आप परिवारवादी/यादववादी लोग 'महिलाओं का सम्मान' करते हैं? अरे... नारी का सम्मान करना भगवान श्रीकृष्ण से ही सीख लेते। मैं पूछता हूं कि क्या यही है आपका पीडीए? आपकी ही पार्टी की पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाली महिला जिलाध्यक्ष आपके सपाई और स्वजातीय गुंडों से अपने ही घर में सुरक्षित नहीं…जहां पिछड़ा समाज की बेटी को 4-4 लोग मिलकर पीटें, जहां गुंडे गाली देते हुए बाल पकड़कर जमीन पर घसीटें और पार्टी नेतृत्व चुप्पी साध ले… उस पार्टी को सामाजिक न्याय की बात करने का कोई हक ही नहीं है।'

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें