logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लखनऊ में 58 लाख में हुई 243 जब्त भैंसों की नीलामी, सपा ने क्यों किया हंगामा?

यूपी की सियासत में भैंसों की एंट्री हो गई है। नगर निगम द्वारा जब्त भैंसों की नीलामी पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Lucknow News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध डेरियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 16 अगस्त को नगर निगम और पुलिस टीम पर हमले के बाद सोमवार को लखनऊ नगर निगम ने जब्त की गई 243 भैसों की नीलामी कर दी। इस दौरान समाजवादी यूथ ब्रिगेड और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उधर, हजरतगंज थाने में सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने सड़क जाम करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया।

 

लखनऊ पश्चिम से सपा विधायक अरमान खान अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव को पत्र लिखा और नीलामी रोकने की मांग की। वहीं हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस जबरन बस में भरकर ले गई।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 122 करोड़ से बनेंगे 80 चार्जिंग स्टेशन, बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम अभियान चलाया था। 16 अगस्त को पुलिस की टीम इलाके में पहुंची थी। तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।   

 

 

 

 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नगर निगम ने घटना के बाद जब्त 243 भैंसों की नीलामी की। इससे 58,89,000 रुपये की कमाई की। नीलामी प्रक्रिया करीब 2 घंटे चली। सपा नेताओं का आरोप है कि नीलामी में लखनऊ से बाहर के लोगों ने हिस्सा लिया। 

पशुपालकों का शोषण हो रहा: सपा

उधर, जिन लोगों की भैंसों को नगर निगम ने जब्त किया है, उनसे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के बुद्धेश्वर में नगर निगम द्वारा पशुपालकों की 350 भैंसे जब्त किए जाने के मामले में पीड़ित पशुपालकों से मुलाकात की एवं उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।'

 

पार्टी ने आगे कहा, 'पशुपालकों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं शोषण हो रहा है। प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीड़ितों का उत्पीड़न कर रहा है। सरकार इस अन्याय को बंद करे।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 6 सितंबर को होनी थी CTET की परीक्षा, अचानक से स्थगित क्यों करनी पड़ी?

सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हजरतगंज में मुकदमा

लखनऊ पुलिस ने हंगामा करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। लालबाग चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर सपा कार्यकर्ता अनीस राज और 10 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 3(5), 285, 190 और 223 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना अनुमति सड़क जाम करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

 


और पढ़ें