logo

ट्रेंडिंग:

सेक्स टॉय, पोर्न सीडी और... चैतन्यानंद के कमरे से क्या-क्या मिला?

17 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने अब उसके कमरे से सेक्स टॉय और पोर्न सीडी बरामद की हैं।

Chaitanyananda Saraswati

चैतन्यानंद सरस्वती। (Photo Credit: Delhi Police)

दिल्ली के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट का डायरेक्टर रह चुका चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार हो चुका है। चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब उसे लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को पुलिस की टीम चैतन्यानंद इंस्टीट्यूट के परिसर में लेकर गई, जहां से कई अश्लील सामग्री जब्त की गई। 


इससे पहले पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कई अज्ञात महिलाओं के साथ की गई 'अश्लील चैट' भी मिली थीं। गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले उसने एक महिला कथित तौर पर पूछा था, 'दुबई का शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई दोस्त है?'


इसके बाद बुधवार को पुलिस चैतन्यानंद को श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) के परिसर में लेकर गई, जहां डेढ़ घंटे तक तलाशी ली। चैतन्यानंद इसी इंस्टीट्यूट का डायरेक्टर था और यहां पढ़ने वाली 17 छात्राओं ने उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से सेक्स टॉय और पोर्न सीडी जैसी अश्लील सामग्री बरामद की है।

 

यह भी पढ़ें-- 17 लड़कियों के साथ चैतन्यानंद ने क्या-क्या किया? FIR में सामने आया सच

पुलिस को कमरे से क्या-क्या मिला?

तलाशी के दौरान पुलिस को चैतन्यानंद के कमरे से कई आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री मिली है।


पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से एक सेक्स टॉय और 5 सीडी बरामद की हैं, जिनमें कथित तौर पर पोर्न कंटेंट था। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और एक ब्रिटिश नेता के साथ तीन फर्जी तस्वीरें भी बरामद की गई हैं।

 


दिल्ली के अलावा पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा, बागेश्वर और दूसरी जगहों पर भी तलाशी ली, जहां चैतन्यानंद फरारी के दौरान ठहरा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें-- 17 लड़कियों से छेड़खानी का आरोप, कौन हैं चैतन्यानंद सरस्वती?

लड़कियों को लुभाने के लिए बनाया था सुइट

पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद ने लड़कियों को लुभाने के लिए अपने कमरे को आलीशान सुइट की तरह बनवाया था। 


पुलिस के मुताबिक, वह लड़कियों को गहने-जवाहरात जैसे महंगे तोहफे भी देता था। वह उनसे योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी मांगता था। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़कियों को लुभाने के लिए उसने उन्हें नौकरी का लालच दिया और बातचीत शुरू करने के लिए इन बहानों का इस्तेमाल किया।


इतना ही नहीं, खुद को बचाने के लिए वह प्रभावशाली हस्तियों के नाम लेता था। उसने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का नाम लेकर पुलिस को धमकाया भी था। और तो और, उसने प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंध होने का झूठा दावा भी किया था।

 

यह भी पढ़ें-- छात्राओं की तस्वीरें, अश्लील चैट; चैतन्यानंद के फोन से क्या-क्या मिला?

रविवार को आगरा से हुआ था गिरफ्तार

SRISIIM की 17 लड़कियों ने चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न, अश्लील बात करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद वह कई दिनों से फरार था। पुलिस ने रविवार को उसे आगरा से गिरफ्तार किया था।


पुलिस को उसके फोन से अश्लील चैट भी मिली हैं। उसके चैट रिकॉर्ड से पता चला है कि वह लड़कियों को कई बार 'बेबी डॉल' कहता था।


इस सबमें उसका साथ संस्थान में ही काम करने वालीं तीन महिला सहयोगी देती थीं। तीनों सगी बहनें हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों को धमकाया और उन्हें फोन से अश्लील चैट डिलीट करने के लिए मजबूर किया। पुलिस का कहना है कि उसने संस्थान की छात्रों और कर्मचारियों की तस्वीरें भी ली थीं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap