logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP का झंडा लेकर 37 करोड़ की जमीन कब्जाने पहुंचे 17 बदमाश, हथियारों संग गिरफ्तार

बिहार के पटना में STF और रामकृष्ण नगर पुलिस ने 37 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा करने की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने 17 बदमाशों को पकड़ा, जो BJP के झंडे लगी गाड़ियों में आए थे।

representative image of Crime Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश नाकाम हो गई। STF और रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 37 करोड़ रुपये की विवादित जमीन पर कब्जा करने आए 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का सरगना सारण का कुख्यात शैलेश मुखिया मौके से फरार हो गया। सभी अपराधी अपनी गाड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा लगाकर आए थे।

 

यह विवादित जमीन बैरिया बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर है। DSP सदर-2 रंजन कुमार के सरकारी कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों के अनुसार यहां एक कट्ठा जमीन की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। माफिया ने 37 कट्ठा जमीन को टारगेट किया था। इसकी कुल बाजार कीमत करीब 37 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमी-प्रेमिका निकले चोर, पटना के VIP इलाके में अमीरों से लूटते थे सोने की चेन

 

पुलिस को पहले ही इनपुट मिला गया था। शैलेश मुखिया के निर्देश पर शूटर भारी हथियारों के साथ पटना पहुंचे थे। उनका मकसद जमीन पर जबरन कब्जा करना था। कब्जे के दौरान गैंगवार और खून-खराबा की आशंका थी। STF और रामकृष्णानगर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है ।

दो चरणों में हुई कार्रवाई

पुलिस ने पहले चरण में मौके से 10 मुख्य आरोपियों को दबोचा। इसके बाद पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर 7 और आरोपियों को पकड़ा गया। छापेमारी पटना के अलग-अलग ठिकानों पर हुई। कुल 17 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। पकड़े गए बदमाश अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

 

इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना सारण के दिघवारा का रहने वाला शैलेश मुखिया है। वह कुख्यात अपराधी है। पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार शैलेश के कहने पर ही सभी बदमाश हथियार लेकर पटना आए थे। सारण और पटना में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जांच में सामने आया कि शैलेश ने एक स्थानीय महिला से जमीन का एग्रीमेंट कराया था। महिला को कम रकम का लालच दिया गया था लेकिन महिला असली मालकिन है या नहीं, इसकी जांच हो रही है। सिटी SP पूर्वी शैलजा ने कहा कि दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: TCS केस में आरोपी निदा खान को राहत, नासिक कोर्ट ने दी जमानत

बरामद हुआ हथियार और गाड़ियां

पुलिस ने मौके से 4 पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। कई गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। गाड़ियों के कागजात की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। जमीन कब्जे के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष तय था। STF की मुस्तैदी से 37 करोड़ की जमीन बच गई।


और पढ़ें