logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़; पटना में आर्यन केल्विन के शो में बवाल

बिहार की राजधानी पटना में सिंगर आर्यन केल्विन के शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

Image of stone pelting at police

पुलिस पर पथराव, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूट्यूबर आर्यन केल्विन का बिहार के राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम था। यहां करीब 5 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। आर्यन केल्विन को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा और कम उम्र के लड़के मैदान में जमा हुए थे। इस दौरान भीड़ को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आर्यन केल्विन कुछ देर कार्यक्रम में रुके और फिर वहां से चले गए। उनके जाने के बाद मैदान में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

 

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें लोग हाथों में डंडे लेकर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर भीड़ की तरफ बढ़ता है। इसी दौरान एक नाबालिग का फेंका हुआ पत्थर सीधे उसके चेहरे पर लगता है। पत्थर लगते ही पुलिसकर्मी चेहरे पर हाथ रखकर पीछे की तरफ भागता है। आसपास अफरा-तफरी मची हुई है। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं, तो कुछ हाथों में डंडे लेकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। वीडियो के आखिर में पुलिसकर्मी लोगों से पत्थरबाजी नहीं करने की अपील करते हैं, लेकिन भीड़ पर इसका कोई असर नहीं होता। लोग लगातार पत्थर फेंकते रहते हैं। कुछ लोग कार्यक्रम स्थल के गेट को भी तोड़ने की कोशिश करते हैं।

कार्यक्रम की अनुमति को लेकर विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मिलर स्कूल ग्राउंड पहुंच गए। आर्यन केल्विन के वहां से जाने के बाद भी लोग मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया और स्थिति बिगड़ती चली गई।

 

यह भी पढ़ें: गाजीपुर में तेंदुए दिखे, खेतों में मिले पैरों के निशान; पिंजरा मंगवाया गया

 

मिलर स्कूल ग्राउंड से शुरू हुआ हंगामा आसपास के इलाकों तक पहुंच गया। भीड़ में शामिल कुछ लोग भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए। यहां पत्थरबाजी की गई और सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। भाजपा और जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर भी फाड़ दिए गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। दोनों कार्यालयों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया।

 

यह भी पढ़ें: IAS की गाड़ी रोक पहचान पत्र मांगा, आंध्र में 5 टोल कर्मचारियों की नौकरी गई

12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। उनका इलाज कराया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर रही है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें